लाइव न्यूज़ :

‘ईयू देशों को प्रमाणपत्र जारी करने के लिये डब्ल्यूएचओ से मंजूर टीकों को स्वीकारने का विकल्प होगा’

By भाषा | Updated: June 29, 2021 21:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जून यूरोपीय संघ के सदस्य देशों को अलग-अलग तौर पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा मंजूर कोविड-19 रोधी टीकों जैसे कि कोविशील्ड के लिए ईयू के डिजिटल कोविड प्रमाणपत्र या ‘ग्रीन पास’ प्राप्त करने का विकल्प होगा। ईयू के एक अधिकारी ने मंगलवार को इस बारे में बताया।

अधिकारी ने कहा कि यूरोपीय मेडिसिन्स एजेंसी (ईएमए) को पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) द्वारा निर्मित कोविशील्ड टीका के लिए सोमवार तक अनुमति का अनुरोध नहीं मिला है। ईएमए ने अब तक कोविशील्ड टीका को मंजूरी नहीं दी है। भारत में ऐसी आशंकाएं हैं कि जिन लोगों ने कोविशील्ड टीके की खुराक ली है, वे यूरोपीय संघ की ‘ग्रीन पास’ योजना के तहत इसके सदस्य देशों की यात्रा नहीं कर पायेंगे।

ईयू डिजिटल कोविड प्रमाणपत्र या ‘ग्रीन पास’ यूरोप के देशों में यात्रा के लिए अनिवार्य होगा और इस दस्तावेज को प्रमाण के तौर पर दिखाया जायेगा कि व्यक्ति को कोविड-19 रोधी टीका लगाया जा चुका है। अधिकारी ने कहा, ‘‘ईयू डिजिटल कोविड प्रमाणपत्र का उद्देश्य ईयू में मुक्त यात्रा की सुविधा देना है। यह यात्रा के लिए पूर्व शर्त नहीं है।’’

अधिकारी ने कहा, ‘‘डिजिटल कोविड प्रमाणपत्र का उद्देश्य यही है कि अब सदस्य देशों के पास अपने-अपने स्तर पर विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा मंजूर टीकों जैसे कि कोविशील्ड को स्वीकारने का विकल्प होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट