Etawah Safari Park: शेरनी रूपा ने 3 स्वस्थ शावकों को जन्म दिया, इटावा लॉयन सफारी में खुशी की लहर, अखिलेश यादव ने एक्स पर किया पोस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 21, 2025 22:19 IST2025-04-21T22:19:17+5:302025-04-21T22:19:55+5:30

Etawah Safari Park: शेरनी रूपा ने 20-21 अप्रैल की दरमियानी रात को 12.35 बजे अपने पहले शावक, 1.42 बजे दूसरे शावक और सोमवार सुबह 5.59 बजे तीसरे शावक को जन्म दिया।

Etawah Safari Park Lioness Rupa Gives Birth 3 Healthy Cubs UP both mother cubs good health Akhilesh Yadav posted on X | Etawah Safari Park: शेरनी रूपा ने 3 स्वस्थ शावकों को जन्म दिया, इटावा लॉयन सफारी में खुशी की लहर, अखिलेश यादव ने एक्स पर किया पोस्ट

file photo

Highlightsतीनों शावक और शेरनी स्वस्थ हैं।रूपा सक्रिय रूप से उनकी देखभाल कर रही है।सफारी प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद था।

Etawah Safari Park: उत्तर प्रदेश के इटावा लॉयन सफारी पार्क के बब्बर शेर प्रजनन केंद्र में बब्बर शेरनी रूपा ने तीन शावकों को जन्म दिया है। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि शेरनी रूपा और उसके तीनों शावक पूरी तरह से स्वस्थ हैं। इटावा लॉयन सफारी पार्क और बब्बर शेर प्रजनन केंद्र के निदेशक अनिल कुमार पटेल ने बताया, “शेरनी रूपा ने 20-21 अप्रैल की दरमियानी रात को 12.35 बजे अपने पहले शावक, 1.42 बजे दूसरे शावक और सोमवार सुबह 5.59 बजे तीसरे शावक को जन्म दिया। तीनों शावक और शेरनी स्वस्थ हैं।

रूपा सक्रिय रूप से उनकी देखभाल कर रही है।” शेरनी रूपा का जन्म 26 जून 2019 को हुआ था और उसने तीसरी बार शावकों को जन्म दिया है। इस साल पांच जनवरी को उसका मिलन बब्बर शेर कान्हा के साथ हुआ था। उसका प्रसव 17 से 22 अप्रैल के बीच होना था, इसलिए सफारी प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद था।

अधिकारियों के मुताबिक, सीसीटीवी कैमरों से शेरनी और उसके शावकों की निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि नवजात शावक शेरनी का दूध पीने का प्रयास कर रहे हैं। पटेल ने बताया कि तीन शावकों के जन्म से इटावा लॉयन सफारी पार्क में बब्बर शेरों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है, जिसमें 16 बब्बर शेर ऐसे हैं, जिनकी पैदाइश इटावा सफारी में हुई है।

Web Title: Etawah Safari Park Lioness Rupa Gives Birth 3 Healthy Cubs UP both mother cubs good health Akhilesh Yadav posted on X

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे