लाइव न्यूज़ :

सांप ने काटा, शराब के नशे में धुत युवक ने स्नेक को ही चबा डाला, हालत गंभीर

By भाषा | Updated: July 29, 2019 19:48 IST

इस घटना की जानकारी होते ही परिजन घबरा गए और वह नशे में धुत राजकुमार को लेकर जिला चिकित्सालय आए, जहां वह उस कटे हुए सांप के टुकड़े भी थैली में रख कर साथ लाए। डॉक्टर ने राजकुमार की हालत गंभीर देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार देकर आगरा या अलीगढ़ ले जाने की सलाह दी।

Open in App
ठळक मुद्देआर्थिक तंगी के चलते परिजन उसे इलाज के लिए आगरा या अलीगढ़ तो नहीं ले जा सके और उसे घर ले गए।राजकुमार की मां राजरानी ने बताया, ‘‘मेरा पुत्र शराब पीने का आदि है और उसने रात को भी शराब पी रखी थी।

एटा जनपद के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम असरौली में राजकुमार नामक युवक को एक जहरीले सांप ने आकर काट लिया। उसने काटने वाले सांप को पकड़ कर, उसे दांतों से काटकर उसके तीन-चार टुकड़े कर डाले।

इस घटना की जानकारी होते ही परिजन घबरा गए और वह नशे में धुत राजकुमार को लेकर जिला चिकित्सालय आए, जहां वह उस कटे हुए सांप के टुकड़े भी थैली में रख कर साथ लाए। डॉक्टर ने राजकुमार की हालत गंभीर देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार देकर आगरा या अलीगढ़ ले जाने की सलाह दी।

आर्थिक तंगी के चलते परिजन उसे इलाज के लिए आगरा या अलीगढ़ तो नहीं ले जा सके और उसे घर ले गए। यह समाचार लिखे जाने तक राजकुमार जीवित था और उसका इलाज देसी चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा था। वहीं, राजकुमार की मां राजरानी ने बताया, ‘‘मेरा पुत्र शराब पीने का आदि है और उसने रात को भी शराब पी रखी थी। नशे में होने के कारण ही उसने ऐसी गंभीर घटना को अंजाम दे दिया।’’

जिला चिकित्सालय एटा में तैनात डॉक्टर राहुल वार्ष्णेय ने बताया, ‘‘बीती रात एक युवक काफी शराब पिये हुए था। उसे उसके परिजन लेकर आए, साथ में एक थैले में एक सांप भी लाए। परिजन ने बताया कि युवक ने काट कर इस सांप के कई टुकड़े कर दिए हैं।

मेरे द्वारा परीक्षण करने पर मुझे उसके शरीर पर कहीं नहीं लगा कि उसे सांप ने काटा है जबकि उसके परिजन सांप के काटे जाने की बात कह रहे हैं। गंभीर स्थिति को देखते हुए यहां उपचार न होने के कारण उसे आगरा या अलीगढ़ ले जाने की सलाह दी।’’ 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों