लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के अनेक इलाकों में अंधड़ व तेज बारिश का अनुमान

By भाषा | Updated: May 13, 2021 14:04 IST

Open in App

जैसलमेर, 13 मई बदले मौसम के बीच बीते 24 घंटों में राजस्थान के कुछ भागों में तेज अंधड़ के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हुई है। मौसम विभाग ने अनेक इलाकों में और अंधड़ व तेज बारिश की संभावना जताई है।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार बीते चौबीस घंटे में सर्वाधिक बारिश पूर्वी राजस्थान के राजगढ़, अलवर में 16 मिलीमीटर जबकि पश्चिमी राजस्थान के पोकरण, जैसलमेर में 35 मिलीमीटर दर्ज हुई है।

एक प्रवक्ता ने कहा कि राज्य के ऊपर बने सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अभी भी अगले 24 घंटों तक जारी रहेगा। विशेष रूप से 13 मई के दौरान राज्य के उत्तरी जिलों में बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर, चूरू, सीकर, झुंझुनू, अलवर और आसपास के जिलों में अंधड़ के साथ तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है। इन जिलों के ज्यादातर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

वहीं 14 मई से विक्षोभ का असर कमजोर होगा। इस दौरान केवल उत्तरी भागों में छुटपुट मध्यम दर्जे का मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश ही संभव है जबकि शेष भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं