लाइव न्यूज़ :

थियेटर कमानों की स्थापना में दो से तीन साल का समय लग सकता है

By भाषा | Updated: September 9, 2021 00:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ सितंबर प्रस्तावित 'थियेटर कमानों' की स्थापना में दो से तीन साल का समय लग सकता है क्योंकि उनके निर्माण के लिए महत्वपूर्ण ढांचागत बदलाव करने होंगे। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने कहा कि सेना, नौसेना और वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारियों को नए ढांचे को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का काम सौंपा गया है।

उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी योजना को आगे बढ़ाने का काम करने वाले अधिकारियों से अपेक्षा है कि वे नयी संरचनाओं के विभिन्न परिचालन पहलुओं पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

योजना के अनुसार, प्रत्येक थियेटर कमान में थल सेना, नौसेना और वायु सेना की इकाइयां होंगी और ये सभी एक ऑपरेशनल कमांडर के तहत निर्दिष्ट भौगोलिक क्षेत्र में सुरक्षा चुनौतियों की निगरानी करने वाली एक इकाई के रूप में काम करेंगी। वर्तमान में थल सेना, नौसेना और वायु सेना की अलग-अलग कमान हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह