लाइव न्यूज़ :

भारतीय लोकतंत्र का सार विविधता, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए सम्मान है: आडवाणी

By भाषा | Updated: August 14, 2021 20:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अगस्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी ने शनिवार को कहा कि भारतीय लोकतंत्र का सार विविधता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए सम्मान है। उन्होंने इच्छा व्यक्त की कि सभी लोग सामूहिक रूप से इस ‘‘महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक घटक’’ को मजबूत करने का प्रयास करें।

भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर एक बयान में, पूर्व उप प्रधानमंत्री ने इस स्वतंत्रता दिवस की थीम 'राष्ट्र पहले, हमेशा पहले', की सराहना की और कहा कि मैं इस प्रतिध्वनि को अपने स्वयं के जीवन और भाजपा के मार्गदर्शक सिद्धांत- ‘राष्ट्र पहले, पार्टी आगे, स्वयं अंतिम’ के साथ महसूस करता हूं।’’

आडवाणी (93) ने कहा कि 1947 में स्वतंत्रता की विजय विभाजन की त्रासदी के साथ थी। कराची में जन्मे नेता ने कहा कि खुद इसका शिकार होने के बाद, वह उस शारीरिक और भावनात्मक आघात को याद करते हैं जो इस त्रासदी के कारण सीमा के दोनों ओर विस्थापित लोगों को हुआ था।

आडवाणी ने कहा कि भारत कई चुनौतियों के बावजूद समृद्ध और मजबूत राष्ट्र के रूप में विकसित हुआ है, और इसकी वैश्विक छाप उल्लेखनीय रूप से बढ़ी है क्योंकि दुनिया वैश्विक अर्थव्यवस्था में तेजी लाने से लेकर जलवायु परिवर्तन दायित्वों को पूरा करने तक कई दबाव वाली चुनौतियों पर काबू पाने के लिए नेतृत्व की तलाश कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरा दृढ़ विश्वास रहा है कि भारतीय लोकतंत्र का सार विविधता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए सम्मान है। इसने भारत को एक सफल लोकतंत्र बनाने में योगदान दिया है। इसलिए यह मेरी इच्छा है कि हम सभी को इस महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक घटक को मजबूत करने का सामूहिक रूप से प्रयास करना चाहिए।’’

उन्होंने लोगों को बधाई देते हुए स्वतंत्रता संग्राम के सैकड़ों शहीदों और वीरों की पवित्र स्मृति को भी सम्मानजनक श्रद्धांजलि दी।

आडवाणी ने कहा कि वह जीवन के सभी क्षेत्रों के भारतीयों में राष्ट्रीय गौरव और आत्मविश्वास की लहर देखकर खुश हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं भी आभारी हूं कि जीवन ने मुझे स्वतंत्रता के बाद के युग में राष्ट्र की सेवा में अपना जीवन समर्पित करने और अपनी पार्टी- भारतीय जनता पार्टी के माध्यम से अपना विनम्र योगदान देने का अवसर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो