लाइव न्यूज़ :

जासूसी कांड विवाद : तृणमूल कांग्रेस ने कांग्रेस के ट्वीट का स्वागत किया

By भाषा | Updated: July 26, 2021 01:19 IST

Open in App

कोलकाता, 25 जुलाई पेगासस सॉफ्टवेयर की मदद से कथित जासूसी के आरोपों के बीच कांग्रेस ने ट्वीट कर रेखांकित किया है कि तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले जासूसी सॉफ्टवेयर के ‘निशाने’ पर थे क्योंकि ‘ मोदी सरकार की असुरक्षा अनंत है।’ इस ट्वीट का तृणमूल कांग्रेस ने स्वागत किया है।

कांग्रेस का ट्वीट तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के दिल्ली दौरे से एक दिन पहले आया है। माना जा रहा है कि दोनों पार्टियां 2024 के लोकसभा चुनाव में गठबंधन का संकेत एक दूसरे को दे रही हैं।

अभिषेक बनर्जी की तस्वीर के साथ कांग्रेस के ट्वीट का स्वागत करते हुए तृणमूल कांग्रेस सांसद सौगत रॉय ने कहा कि यह दोनों पार्टियों के करीबी रिश्तों का रास्ता साफ करेगा।

राज्य में तृणमूल कांग्रेस के संसदीय दल के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने भी कांग्रेस के ट्वीट को रीट्वीट किया। कांग्रेस के राज्यसभ सदस्य प्रदीप भट्टाचार्य ने दावा किया कि हर कोई वैकल्पिक राजनीतिक ताकत चाहता है जो भाजपा का मुकाबला कर सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब