लाइव न्यूज़ :

उच्चतम न्यायालय की निगरानी में हो जासूसी कांड की जांच : असम कांग्रेस

By भाषा | Updated: July 24, 2021 19:08 IST

Open in App

गुवाहाटी, 24 जुलाई राज्यसभा सदस्य रिपुन बोरा की अध्यक्षता में असम कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को राज्यपाल जगदीश मुखी से मिला और कथित जासूसी के आरोपों की जांच उच्चतम न्यायालय की निगरानी में कराने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को संबोधित ज्ञापन यहां राजभवन में मुखी को सौंपा गया।

बोरा ने अपने आरोप में कहा, ‘‘ यह बहुत स्पष्ट है कि पेगासस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल भाजपा सरकार ने अपने राजनीतिक लाभ के लिए विपक्ष के खिलाफ किया। इस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं, संवैधानिक प्राधिकारियों, पत्रकारों और अन्य की गैर कानूनी निगरानी करना भारतीय लोकतंत्र पर हमला और निजता के अधिकार का उल्लंघन है।’’

बोरा ने कहा कि कांग्रेस ने मामले में शामिल सरकारी अधिकारियों की जांच के लिए उच्चतम न्यायालय की निगरानी में न्यायिक जांच की मांग की है। उन्होंने कथित तौर पर अवैध निगरानी में शामिल पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की मांग की।

कांग्रेस ने इस मामले में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफे की भी मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू