लाइव न्यूज़ :

ईएसआईसी अस्पताल आग :संतोष गंगवार ने पीड़ितों के लिए मुआवजे की घोषणा की, 6 की मौत

By भाषा | Updated: December 18, 2018 06:09 IST

केन्द्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने मुंबई के ईएसआईसी अस्पताल में भारी आगजनी में मारे गये लोगों के परिवार वालों को 10-10 लाख रूपये मुआवजा देने की घोषणा की है।

Open in App

केन्द्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने मुंबई के ईएसआईसी अस्पताल में भारी आगजनी में मारे गये लोगों के परिवार वालों को 10-10 लाख रूपये मुआवजा देने की घोषणा की है। 

श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने दुर्घटना में मारे गये लोगों के परिवार वालों को 10-10 रूपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। गंभीर रूप से घायल लोगों को दो-दो लाख रूपये और मामूली रूप से घायल लोगों को एक-एक लाख रूपया देने की घोषणा की है।

यहां पूर्वी अंधेरी में सरकार द्वारा संचालित कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के अस्पताल में आग लगने की घटना में कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी और 141 घायल हो गये।

वहीं, मध्य कोलकाता में सोमवार की दोपहर एक मिनीबस में आग लग गयी। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की रिपोर्ट नहीं है।

मिनी बस जब चल रही थी तभी कुछ यात्रियों ने धुंआ निकलते देखा। इसके बाद यात्रियों ने शोर मचाना शुरू किया। कुछ ही देर में आग वाहन के अंदर तक फैल गयी। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 25-30 मिनट के अंदर आग पर काबू पा लिया गया।

हावड़ा से आ रही यह मिनीबस मेतियाब्रुज की ओर जा रही थी। आग लगने से बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है। अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारण का तुरंत पता नहीं चल पाया है। यात्री खुद ही बस से उतर गये थे।

 

टॅग्स :मुंबईभीषण आगअग्नि दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया