लाइव न्यूज़ :

राज्यपाल से येदियुरप्पा की शिकायत करने वाले ईश्वरप्पा ने खुद को पार्टी के प्रति वफादार बताया

By भाषा | Updated: April 2, 2021 20:06 IST

Open in App

मैसुरु, दो अप्रैल कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा और भाजपा के खिलाफ विद्रोह करने के आरोपों का सामना करने वाले राज्य के मंत्री के एस ईश्वरप्पा ने शुक्रवार को कहा कि वह विद्रोही नहीं, बल्कि पार्टी के प्रति वफादार हैं।

गौरतलब है कि राज्य भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ईश्वरप्पा ने अपने विभाग के मामलों में येदियुरप्पा के कथित हस्तक्षेप के बारे में राज्यपाल वजुभाई वाला से शिकायत की थी।

ईश्वरप्पा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मैं विद्रोही नहीं हूं, बल्कि मैं हमेशा से वफादार रहा हूं और अपनी पार्टी के खिलाफ कभी भी बगावत नहीं करूंगा।"

बहरहाल, उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी नाराजगी केवल न्याय पाने के लिए है।

अपनी स्थिति को स्पष्ट करते हुए, ईश्वरप्पा ने कहा कि उनके विभाग से संबंधित 1,299 करोड़ रुपये मंजूर किए गए, जिसमें वे 65 करोड़ रुपये भी शामिल हैं, जो बिना उनकी जानकारी के बेंगलुरु शहरी जिला पंचायत को दिए गए।

मंत्री ने आरोप लगाया, "मेरी जानकारी के बिना, बेंगलुरु शहरी जिला पंचायत के लिए 65 करोड़ रुपये मंजूर किए गए। इसके अलावा, पहली किश्त में 774 करोड़ रुपये और दूसरी किश्त में 460 करोड़ रुपये जारी किए गए। कुल मिलाकर 1,299 करोड़ रुपये जारी किए गए, जो कामकाज संबंधित लेन-देन नियमों का उल्लंघन है।”

ईश्वरप्पा ने बताया कि उन्होंने नियमों के उल्लंघन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री सहित कई पार्टी नेताओं को पत्र लिखा। उन्होंने अनुदान की राशि जारी करने पर रोक लगा दी थी।

ईश्वरप्पा ने आरोप लगाया कि हालाँकि, मुख्यमंत्री ने प्रधान सचिव को पत्र लिखकर धन जारी करने का और बाद में मंत्री को सूचित करने का निर्देश दिया था।

मंत्री ने स्पष्ट किया कि येदियुरप्पा के साथ कुछ भी व्यक्तिगत मुद्दा नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं