प्रवीण तोगड़िया का युग खत्म, पूर्व राज्यपाल-न्यायधीश विष्णु सदाशिव कोकजे ने संभाली विश्व हिन्दू परिषद की कमान

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 14, 2018 21:04 IST2018-04-14T20:56:34+5:302018-04-14T21:04:35+5:30

विष्णु सदाशिव कोकजे कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश थे, सेवा निवृत होने के बाद वह 2003- 2008 के बीच हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे।  

The era of Praveen Togadia ended, former governor-justice Vishnu Sadashiv Kokje new president of Vishwa Hindu Parishad | प्रवीण तोगड़िया का युग खत्म, पूर्व राज्यपाल-न्यायधीश विष्णु सदाशिव कोकजे ने संभाली विश्व हिन्दू परिषद की कमान

प्रवीण तोगड़िया का युग खत्म, पूर्व राज्यपाल-न्यायधीश विष्णु सदाशिव कोकजे ने संभाली विश्व हिन्दू परिषद की कमान

नई दिल्ली/ इंदौर 14 अप्रैल, संवाददाता- मुकेश। विश्व हिंन्दू परिषद के चुनाव के दौरान प्रविण तोगड़िया को तगड़ा झटका लगा है। पहली बार हुए वीएचपी के चुनाव में हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल और राजस्थान, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रहे विष्णु सदाशिव कोकजे शनिवार को विश्व हिन्दू परिषद के चुनाव में जीत के साथ ही वीएचपी के नए अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। उन्होंने निवर्तमान अध्यक्ष राघव रेड्डी को 71 मतों से शिकस्त दी।

इस चुनाव में कुल 192 सदस्यों ने मतदान किया। जबकि एक मत रद्द हो गया। कोकजे को 131 जबकि रेड्डी के पक्ष में 60 मत  पड़े।  हार होते ही रेड्डी की टीम में अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष रहे डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने विहिप को अलविदा कह दिया। तोगड़िया की जगह दिल्ली के आलोक कुमार को कोकजे ने अपनी टीम में कार्याध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी हैं।

वीएचपी के नए अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे इन्दौर के निवासी है। कोकजे अपने शुरूआती जीवन से ही संघ से जुड़े रहे। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत बतौर एडवोकेट की। साल 1992 से 1995 के दौरान वग मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के जज रहे। इसके बाद उन्होंने 1995 - 2002 के बीच राजस्थान
हाईकोर्ट में जज की कमान संभाली।

2002 -2003 के बीच वह कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश रहे और मुख्य न्यायाधीश पद से सेवा निवृत होने के बाद वह 2003 - 2008 के बीच हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे।  

विश्व हिंन्दू परिषद की नई सूचि-


विष्णु सदाशिव कोकजे अध्यक्ष
अलोक जी कार्याध्यक्ष
अशोक चौगुले कार्याध्यक्ष (विदेश)
चम्पतराय राय जी उपाध्यक्ष
मिलिन्द पराण्डे महामन्त्री
विनायकराव देशपाण्डे संगठन महामन्त्री
कोटेश्वर शर्मा संयुक्त महामन्त्री
दिनेशचन्द्र जी  सदस्य प्रबन्ध समिति

इसके अलावा अन्य सभी केन्द्रीय पदाधिकारी पूर्ववत अपने दायित्व का निर्वाह करते रहेंगे।

Web Title: The era of Praveen Togadia ended, former governor-justice Vishnu Sadashiv Kokje new president of Vishwa Hindu Parishad

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे