लाइव न्यूज़ :

ई आर शेख ने आयुध निदेशालय के पहले महानिदेशक का पदभार संभाला

By भाषा | Updated: September 30, 2021 22:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 सितंबर वरिष्ठ अधिकारी ई. आर. शेख ने बृहस्पतिवार को आयुध निदेशालय के पहले महानिदेशक का पदभार संभाला। आयुध फैक्टरी बोर्ड (ओएफबी) के स्थान पर यह नया संस्थान बना है।

भारतीय आयुध फैक्टरी सेवा (आईओएफएस) के 1984 बैच के अधिकारी शेख ने विभिन्न आयुध फैक्टरियों में सेवाएं दी हैं और वारांगांव में छोटे हथियार एवं गोला-बारूद के निर्माण के लिए आधुनिक उत्पादन लाइन बनाने का श्रेय उन्हें जाता है।

रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, ‘‘ई. आर. शेख ने आयुध निदेशालय (समन्वय एवं सेवाएं) के पहले महानिदेशक का पदभार संभाला। ओएफबी के स्थान पर इस संस्थान का गठन किया गया है।’’

ओएफबी शुक्रवार से भंग हो जाएगा और इसकी संपत्तियां, कर्मचारी एवं प्रबंधन सार्वजनिक क्षेत्र के सात नवगठित रक्षा उपक्रमों (डीपीएसयू) को स्थानांतरित हो जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'