लाइव न्यूज़ :

जनता की समस्‍याओं के न्‍यायसंगत समाधान से लोकतांत्रिक प्रणाली को मजबूती मिलती : योगी

By भाषा | Updated: March 5, 2021 22:58 IST

Open in App

लखनऊ, पांच मार्च उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को नव चयनित उपजिलाधिकारियों से बातचीत में कहा कि 'जनता की समस्याओं का न्यायसंगत समाधान आवश्यक है और इससे लोकतांत्रिक प्रणाली को मजबूती मिलती है।'

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को यहां लोक भवन सभागार में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2018 में उपजिलाधिकारी के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद कहा, ''शुरुआती समय में बेहतर प्रशिक्षण आवश्यक है, जो आपके भीतर निर्णय लेने की क्षमता को विकसित करेगा। अपने करियर के शुरुआती दौर में जो अधिकारी जितनी मेहनत करेगा, वह अपने आगे भी उतना ही सफल साबित होगा।''

उन्होंने कहा कि प्रदेश को ऊर्जा से ओत-प्रोत 97 युवा अधिकारी मिले हैं, जिनकी योग्यता व प्रतिभा का उपयोग हम आबादी के हिसाब से सबसे बड़े राज्य में बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था को आगे बढ़ाने में कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि पीसीएस अधिकारी हमारी प्रशासनिक व्यवस्था के मेरुदण्ड हैं।

मुख्यमंत्री ने उपजिलाधिकारी पद हेतु चयनित अभ्यर्थियों को बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा कि इन अधिकारियों का आमजन से सीधा जुड़ाव होता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबन्धन अकादमी (उपाम) के ‘लोगो’ का थीम वाक्य है ‘दुःख से पीड़ित मानवता की सेवा को स्वयं को समर्पित कर सकूं।’

उन्होंने कहा कि चयनित अभ्यर्थियों की मूल नियुक्ति उपजिलाधिकारी के तौर पर हुई है। इन्हें तहसीलों में जाकर स्वतंत्र रूप से कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। राजस्व प्रशासन से सम्बन्धित आमजन, किसान, नौजवान, गरीब की समस्याओं का निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ निस्तारण करने में इनकी प्रमुख भूमिका होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सरकारी भर्तियों के लिए पारदर्शी व्यवस्था का निर्धारण किया है। सभी प्रकार के भर्ती आयोगों/बोर्डों को पूरी पारदर्शिता के साथ भर्ती प्रक्रिया संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस प्रक्रिया के अंतर्गत अब तक चार लाख भर्तियां पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ की गई हैं। उन्होंने अपेक्षा की कि चयनित उपजिलाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वाह पूरी ईमानदारी से करेंगे।

उप मुख्यमंत्री डॉक्‍टर दिनेश शर्मा ने चयनित अधिकारियों से जनसेवा का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि यदि वे अपने संकल्पों को पूरा करेंगे तो एक सफल अधिकारी बन सकेंगे। जिन लोगों में अनवरत सीखने की प्रवृत्ति होती है, वह सफल होते हैं।

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सभी अधिकारियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन भली-भांति करने का संदेश देते हुए कहा कि उन्हें जनसेवा की भावना से अपने फर्ज निभाने चाहिए, ताकि असेवित लोगों को न्याय मिले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!