लाइव न्यूज़ :

शिक्षा में अवसरों की समानता जरूरी, आधुनिक विज्ञान से मुंह नहीं मोड़ा जा सकता : दत्तात्रेय होसबाले

By भाषा | Updated: October 21, 2021 20:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली , 21 अक्टूबर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने शिक्षा में अवसरों की समानता के महत्व को रेखांकित करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि हम आधुनिक विज्ञान एवं तंत्र से मुंह नहीं मोड़ सकते क्योंकि आधुनिकता एवं भारतीय जीवन मूल्य परस्पर विरोधी नहीं हैं ।

आरएसएस के सरकार्यवाह ने देशभर में समाज के लोगों से मातृभाषा में शिक्षा के समक्ष पेश आने वाली समस्याओं के समाधान के लिये प्रयास करने को भी कहा ।

दत्तात्रेय होसबाले ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवं इससे जुड़े विषयों पर शिक्षाविद् अतुल कोठारी की चार पुस्तकों का विमोचन करते हुए यह बात कही । इन्हें प्रभात प्रकाशन ने प्रकाशित किया है।

होसबाले ने कहा, ‘‘ समाज में सभी वर्गो को शिक्षा मिलनी चाहिए । शिक्षा प्रदान करने में अवसरों की समानता होनी चाहिए । ’’

उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के हवाले से कहा कि संस्कृति और विज्ञान का मेल होना चाहिए । उन्होंने कहा, ‘‘ संस्कृति को बिगाड़ने वाला विज्ञान और विज्ञान को बिगाड़ने वाली संस्कृति ठीक नहीं है। इसमें संतुलन होना चाहिए । ’’

आरएसएस के सरकार्यवाह ने कहा, ‘‘हम आधुनिक विज्ञान एवं तंत्र से मुंह नहीं मोड़ सकते क्योंकि आधुनिकता एवं भारतीय जीवन मूल्य परस्पर विरोधी नहीं हैं । ’’

दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि मातृभाषा या प्रादेशिक भाषा में शिक्षा महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रादेशिक भाषाएं , भारतीय भाषाएं ही हैं । उन्होंने कहा कि लेकिन इसके अनुपालन को लेकर काफी समस्याएं हो रही हैं जो अदालतों से लेकर अन्य विषयों से जुड़ी हैं । उन्होंने कहा , ‘‘ अब इससे कैसे निपटा जाए , इसको लेकर (समाज को) कोई रास्ता निकालना होगा । ’’

होसबाले ने कहा कि अंग्रेजो के जमाने में मैकाले की शिक्षा पद्धति के कारण व्यवस्था में खामियां आई , छात्रों में आत्मविश्वास की कमी एक प्रमुख खामी उभर कर सामने आई ।

उन्होंने स्वयं को मैकाले शिक्षा पद्धति का ‘ प्रोडक्ट ’ बताया ।

आरएसएस के सरकार्यवाह ने कहा कि ऐसे में नयी शिक्षा नीति एक महत्वपूर्ण पहल है जिससे शिक्षा बंधन से मुक्त होगी । उन्होंने कहा कि शायद ही किसी देश में शिक्षा नीति ऐसी होगी जिसको तैयार करने में पंचायत से लेकर संसद तक लाखों लोगों की राय ली गई । उन्होंने कहा , ‘‘ लेकिन कोई भी शिक्षा नीति हमेशा के लिये नहीं हो सकती । उसमें समय एवं परिस्थतियों के अनुरूप परिवर्तन होने चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?