लाइव न्यूज़ :

महामारी के खिलाफ लड़ाई में कोविड रोधी टीके की सभी तक समान रूप से पहुंच महत्वपूर्ण : जयशंकर

By भाषा | Updated: April 13, 2021 18:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल विदेश मंत्री एस जयशंकर ने स्वास्थ्य सुरक्षा को राष्ट्रीय सुरक्षा का अभिन्न हिस्सा करार देते हुए मंगलवार को कहा कि पूरे विश्व में कोरोना वायरस रोधी टीके तक सभी लोगों की समान रूप से पहुंच पहुंच होना महत्वपूर्ण है क्योंकि जब तक सभी लोग सुरक्षित नहीं होंगे तब तक कोई सुरक्षित नहीं होगा ।

उन्होंने कहा कि भारत जैसे देशों में इसका उत्पादन बढ़ाकर टीके तक लोगों की पहुंच सुनिश्चित की जा सकती है ।

रायसीना वार्ता के उद्घाटन सत्र को डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा कि भारत का ‘टीका मैत्री’ अभियान यह सुनिश्चित करने का प्रयास है कि इसमें कोई पीछे न छूट जाए ।

उन्होंने कहा कि इसमें कोई अस्वाभाविक बात नहीं है कि दुनिया के देशों में अपनी जरूरतों पर ध्यान देने की प्रवृति है । उन्होंने कहा कि छोटे देशों को पेश आ रही परेशानियों को ध्यान में रखते हुए व्यापक रुख अपनाने की जरूरत है ।

जयशंकर ने कहा कि ‘टीका मैत्री’ भारत के ‘वसुधैव कुटुंबकम्’के सिद्धांत को प्रदर्शित करता है ।

विदेश मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सुरक्षा अब राष्ट्रीय सुरक्षा का अभिन्न हिस्सा बन गया है ।

महामारी के संकट से निपटने के लिये वैश्चिक रूख के बारे में पूछे जाने पर जयशंकर ने कहा, ‘‘ मैं समझता हूं कि टीके तक समान रूप से पहुंच इसके लिये काफी महत्वपूर्ण है । क्योंकि हम सभी जानते हैं कि जब तक सभी लोग सुरक्षित नहीं होंगे तब तक कोई सुरक्षित नहीं है । ’’

विदेश मंत्री ने महामारी से निपटने के तौर तरीकों का जिक्र करते हुए कहा कि इसकी ताकत चिकित्सा क्षेत्र है और इस क्षेत्र ने अफ्रीकी महादेश से लेकर विभिन्न देशों को महमारी से निपटने में काफी मदद की है ।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे मामले में हमारे टीका उत्पादकों के अनुबंध से जुड़ी कुछ प्रतिबद्धाएं हैं, उनकी कोवैक्स को लेकर प्रतिबद्धताएं हैं। ’’

गौरतलब है कि कोवैक्स दुनिया के देशों को टीका उपलब्ध कराने के लिये के मकसद से बनाया गया एक गठबंधन है ।

जयशंकर ने छोटे देशों को महामारी से निपटने में पेश आ ही चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि उनके पास इस विषय में बाजार तक पहुंच नहीं है और ऐसे में भारत जैसे देश महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं ।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं समझता हूं कि भारत के उदय का एक पक्ष वास्तव में यह भी है कि हमारी क्षमताओं को प्रदर्शित किया जाए । मैं समझता हूं कि इन अतिरिक्त क्षमताओं से दुनिया की बेहतर सेवा हो सकेगी । क्षमताएं ऐसे देशों के हाथ में हों जो अंतरराष्ट्रीय सहयोग में विश्वास करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा