लाइव न्यूज़ :

भविष्य निधि घोटालाः आरोप लगने पर UP के ऊर्जा मंत्री ने कहा- माफी मांगें कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष, वरना केस कराएंगे दर्ज

By भाषा | Updated: November 4, 2019 19:05 IST

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के कर्मचारियों की भविष्य निधि के 2600 करोड़ रुपये से ज्यादा की धनराशि को गलत तरीके से डीएचएफएल में जमा किये जाने के मामले में ऊर्जा मंत्री की भूमिका पर सवाल उठाये थे।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने बिजलीकर्मियों की भविष्य निधि में हुए कथित घोटाला मामले में उनपर गम्भीर आरोप लगाने वाले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार 'लल्लू' से सोमवार को माफी की मांग की। शर्मा ने कहा ऐसा नहीं होने पर वह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर कराएंगे।

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने बिजलीकर्मियों की भविष्य निधि में हुए कथित घोटाला मामले में उनपर गम्भीर आरोप लगाने वाले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार 'लल्लू' से सोमवार को माफी की मांग की। शर्मा ने कहा ऐसा नहीं होने पर वह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर कराएंगे।शर्मा ने एक बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लल्लू द्वारा उनके ऊपर लगाए गए निजी आरोप मनगढ़ंत, तथ्यों से परे और शर्मनाक हैं। उन्हें अपने इन निंदा योग्य आरोपों पर अविलंब माफी मांगनी चाहिए, नहीं तो वह आपराधिक मानहानि का मुकदमा झेलने के लिए तैयार रहें।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि लल्लू ने मीडिया की सुर्खियों में बने रहने के लिए निजी आरोप लगाये हैं। वह कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की तरह बर्ताव कर रहे हैं, जिन्होंने कई नेताओं पर झूठे आरोप लगाए और आज अदालतों के चक्कर लगा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बिजलीकर्मियों की भविष्य निधि के निजी बैंकिंग संस्था डीएचएफएल में निवेश का रास्ता कांग्रेस परिवार के प्रिय मित्र अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्व काल में ही खोला गया। कर्मचारियों की भविष्य निधि का निवेश कहां होगा यह काम सम्बन्धित ट्रस्ट के अध्यक्ष और ट्रस्टियों का है। ऊर्जा मंत्री का इस प्रक्रिया से कोई सरोकार नहीं है।

मालूम हो कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के कर्मचारियों की भविष्य निधि के 2600 करोड़ रुपये से ज्यादा की धनराशि को गलत तरीके से डीएचएफएल में जमा किये जाने के मामले में ऊर्जा मंत्री की भूमिका पर सवाल उठाये थे।

उन्होंने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के कार्यालय और मंत्री आवास तथा उनके मथुरा के आवास राधा वैली की विजिटर बुक को जनता के सामने लाया जाए, ताकि पता चले कि कौन-कौन से लोग इस भ्रष्टाचार से जुड़े हैं।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तर प्रदेशकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह