लाइव न्यूज़ :

नगरपालिका का ईओ व परिवहन विभाग का उप निरीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 13, 2020 15:11 IST

Open in App

जयपुर, 13 नवम्बर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के दो अलग अलग दलों ने कार्रवाई करते हुए नगरपालिका के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (ईओ) और परिवहन विभाग के उपनिरीक्षक व उड़न दस्ते के गार्डों को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने शुक्रवार को बताया कि ब्यूरो (एसीबी) के एक दल ने शुक्रवार को झुंझनू जिले के चिड़ावा नगरपालिका के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल कुमार चौधरी को तीन लाख रूपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल कुमार चौधरी परिवादी से दो भूखण्डों के 90ए की कार्रवाई कर पट्टा जारी करने की एवज में 12 लाख रूपये की रिश्वत राशि की मांग कर रहा था।

उन्होंने बताया कि आरोपी को उनके आवास से तीन लाख रूपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार किया गया है।

एक अन्य कार्रवाई में ब्यूरो की कोटा ईकाई ने परिवहन विभाग की चैक पोस्ट रतनपुर बार्डर, डूंगरपुर पर परिवहन विभाग के चैक पोस्ट प्रभारी उप निरीक्षक छगन मेघवाल व उड़न दस्ते के गार्ड जितेन्द्र सिंह, महिपाल सिंह व पूरण सिंह तथा दलाल नेपाल सिंह को गिरफ्तार किया है।

मौके पर चैक पोस्ट व तैनात कर्मियों की तलाशी में अवैध रूप से वसूली 2 लाख 69 840 रूपये की राशि बरामद की गई।

उन्होंने बताया कि एसीबी को परिवहन विभाग की रतनपुर चैक पोस्ट, जिला डूंगरपुर पर अवैध वसूली की अनेक शिकायतें लगातार मिल रहीं थी। इसी के तहत आरोपियों को वाहन चालकों को रोककर एन्ट्री के नाम पर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। परिवहन विभाग के कुछ कर्मियों के रिश्वत राशि के साथ फरार होने की जानकारी भी मिली है।

एसीबी द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर आगे कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं