लाइव न्यूज़ :

चार देशों के दूतों ने राष्ट्रपति कोविंद को परिचय संबंधी दस्तावेज सौंपे

By भाषा | Updated: December 13, 2021 19:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने यहां राष्ट्रपति भवन में मंगोलिया और क्यूबा समेत चार देशों के दूतों के परिचय संबंधी दस्तावेज सोमवार को स्वीकार किए।

एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि क्यूबा के राजदूत एलेजांद्रो सिमांकस मारिन, घाना के उच्चायुक्त क्वाकू असोमाह-चेरेमेह, मंगोलिया के राजदूत गनबोल्ड डंबाजव और सिएरा लियोन के उच्चायुक्त राशिद सेसे ने अपने परिचय पत्र सौंपे। इसके बाद राष्ट्रपति ने चारों दूतों से अलग-अलग बातचीत भी की।

राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी बयान में बताया गया कि कोविंद ने उनकी नियुक्ति पर उन्हें बधाई दी और भारत के इन देशों के साथ मित्रवत एवं बहुआयामी संबंधों को रेखांकित किया। राष्ट्रपति ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में उनके सफल होने और मित्र देशों के कल्याण, प्रगति एवं समृद्धि की कामना की।

बयान में कहा गया कि कार्यक्रम में मौजूद दूतों ने भारत के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर