लाइव न्यूज़ :

80 देशों के दूत नौ दिसंबर को हैदराबाद में कोविड-19 टीके बनाने वाली कंपनियों में जाएंगे

By भाषा | Updated: December 4, 2020 18:54 IST

Open in App

हैदराबाद, चार दिसंबर करीब 80 देशों के राजदूत और उच्चायुक्त कोविड-19 टीके पर काम कर रही कंपनियों--भारत बायोटेक और बीई लिमिटेड का दौरा करने के लिए नौ दिसंबर को यहां आयेंगे।

यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार शुक्रवार को मुख्य सचिव (तेलंगाना) सोमेश कुमार ने इस उच्च स्तरीय यात्रा के सिलसिले में प्रोटोकॉल प्रमुख नागेश सिंह एवं राज्य के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और किये जाने वाले इंतजामों के बारे में चर्चा की।

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘मुख्य सचिव ने बताया कि ये गणमान्य लोग भारत बायोटेक और बायोलोजिकल ई लिमिटेड आयेंगे जो देश में कोविड-19 टीके पर काम कर रही हैं।’’

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘ उन्होंने अधिकरियों से उनकी यात्राओं के दौरान कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए अभेद्य इंतजाम करने को कहा है।’’

विज्ञप्ति के अनुसार मुख्य सचिव ने कहा कि विभिन्न सुविधाओं से लैस पांच बस और एक विशेष मेडिकल टीम को विदेशी दूतों के लिए लगाया जायेगा । उनका यह भी कहना कि टीके के उत्पादन एवं आपूर्ति में राज्य की क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए एक प्रस्तुति भी पेश की जायेगी जिसमें फार्मा सिटी और जिनोम वैली भी शामिल होगा।

विज्ञप्ति के अनुसार विदेश मंत्रालय देश में चल रही अहम अनुसंधान एवं विकास गतिविधियों से विदेशी दूतों को अवगत कराने के लिए इन राजदूतों और उच्चायुक्तों की यात्रा करा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां