लाइव न्यूज़ :

नये संसद भवन के निर्माण में पर्यावरण नियमों का पालन किया जा रहा है : लोकसभा महासचिव

By भाषा | Updated: December 2, 2020 00:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह ने मंगलवार को कहा कि नये संसद भवन का निर्माण सभी पर्यावरण नियमों का पालन करते हुए किया जा रहा है और उम्मीद है कि 2022 का शीतकालीन सत्र नये भवन में होगा।

मंगलवार को लोकसभा के नये महासचिव का पदभार संभालने वाले सिंह ने कहा कि नये भवन के निर्माण में आने वाले कई पेड़ उखाड़े गये हैं और उन्हें नये स्थानों पर लगाया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ नये भवन का निर्माण पर्यावरण नियमों का पालन करते हुए किया जा रहा है। हम सुनिश्चित करेंगे कि प्रदूषण नहीं फैले और निर्माण की राह में आने वाले सभी पेड़ नये स्थानों पर लगाये जाएं। निर्माण कार्य में लगी सभी एजेंसियों ने इस बात को ध्यान में रखा है।’’

उन्होंने कहा कि महत्वाकांक्षी नये संसद भवन का निर्माण करीब दो साल में पूरा हो जाएगा और उम्मीद है कि 2022 में संसद का शीतकालीन सत्र नये भवन में होगा।

सिंह ने कहा कि कोविड-19 महामारी के बीच सभी स्वास्थ्य संबंधी सुरक्षा एहतियात बरते जायेंगे और सचिवालय विभिन्न मंत्रालयों के निरंतर सपर्क में है।

लोकसभा के महासचिव के तौर पर अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए सिंह ने कहा कि वह सांसदों को अधिकतम सहूलियत पहुंचाने और उन्हें उनकी जिम्मेदारियों को पूरा करने में मदद करेंगे।

लोकसभा सचिवालय में सचिव रहे सिंह को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने निचले सदन का महासचिव नियुक्त किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो