लाइव न्यूज़ :

पर्यावरण मंत्री ने की बाघ रैलियों की शुरुआत

By भाषा | Updated: October 2, 2021 13:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अक्टूबर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने आजादी के अमृत महोत्सव और वन्यजीव सप्ताह समारोह के तहत शनिवार को देश के 51 अभयारण्यों के 18 बाघ रेंज वाले राज्यों में बाघ रैलियों की शुरुआत की।

रैलियां सात दिनों (2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर) में 7,500 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेंगी, जिस दौरान ये रैलियां पूरे भारत में फैले विविध और सुरम्य परिदृश्यों से होकर गुजरेंगी।

मंत्री ने तीन बाघ अभयारण्यों - कर्नाटक में बिलिगिरि रंगनाथस्वामी मंदिर (बीआरटी) बाघ अभयारण्य, महाराष्ट्र में नवेगांव नागजीरा बाघ अभयारण्य और मध्य प्रदेश में संजय बाघ अभयारण्य में रैली की डिजिटल तरीके से हरी झंडी दिखाकर शुरुआत की।

यादव ने वन और वन्यजीव क्षेत्रों में स्थायी पर्यावरण पर्यटन, गंगा एवं सिंधु नदी में डॉल्फिन, संबंधित जलीय जीव और आवास की निगरानी के लिए फील्ड गाइड और नगर वन दिशानिर्देश भी जारी किए।

इसके अलावा, मंत्री ने आर्द्रभूमि पर एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया, जो ऐसे पारिस्थितिकी तंत्र से संबंधित सभी सूचनाओं के लिए एकल-बिंदु पहुंच है।

कार्यक्रम राष्ट्रीय राजधानी में पर्यावरण मंत्रालय मुख्यालय में आयोजित किया गया था और इसमें पर्यावरण राज्य मंत्री अश्विनी चौबे, पर्यावरण सचिव आर पी गुप्ता और वन के अतिरिक्त महानिदेशक सौमित्र दासगुप्ता और एस पी यादव ने भाग लिया।

‘इंडिया फॉर टाइगर्स - ए रैली ऑन व्हील्स’ विषय के साथ, यह रैली 51 बाघ अभयारण्यों, 18 बाघ रेंज राज्यों में यात्रा करेगी, जहां संबंधित बाघ अभयारण्य के फील्ड डायरेक्टर, डिप्टी डायरेक्टर और संबंधित कर्मचारी निर्दिष्ट मार्गों का पालन करेंगे और जश्न के नामित स्थल (1973 में प्रोजेक्ट टाइगर की स्थापना के दौरान नामित पहले नौ बाघ अभयारण्य) पर जुटेंगे।

पर्यावरण मंत्री ने कहा, ‘‘बाघ संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से, रैली विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को एकसाथ लाएगी और इस आयोजन के व्यापक पैमाने पर कवरेज इसकी वैश्विक पहुंच को सक्षम करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया