लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में माहौल सत्तारूढ़ दल के खिलाफ: केजरीवाल

By भाषा | Updated: December 2, 2021 01:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ माहौल है और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव राज्य में सरकार बना सकते हैं।

यहां एक कार्यक्रम में केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) व समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है

उन्होंने कहा कि गठबंधन के पहलू पर जो कुछ भी होगा, उसमें लोगों की मर्जी होगी।

यह पूछे जाने पर कि उत्तर प्रदेश में कौन सरकार बना सकता है, केजरीवाल ने कहा कि जनता जिसे भी चुनेगी उस राज्य में वह सरकार बनाएगा।

केजरीवाल ने कहा, “ जनता मालिक है और जिसे भी मौका देगी वह उत्तर प्रदेश में सरकार चलाएगा। लेकिन मुझे लगता है कि उत्तर प्रदेश में माहौल मौजूदा (भाजपा) सरकार के बिल्कुल खिलाफ है। उनके प्रतिद्वंद्वी अखिलेश (यादव सत्ता में) आ सकते हैं।”

वह चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में राजनीतिक परिदृश्य को लेकर उनके आकलन के बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे। ।

पंजाब में आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में पूछे जाने पर केजरीवाल ने कहा कि पार्टी वहां चुनाव से पहले इसकी घोषणा करेगी।

पंजाब में भी अगले साल की शुरूआत में विधानसभा चुनाव हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां