लाइव न्यूज़ :

मसौदा दिल्ली मास्टर प्लान 2041 के अहम विषयों में पर्यावरण, अर्थव्यवस्था शामिल

By भाषा | Updated: June 9, 2021 15:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जून संरक्षण नियमों के साथ हरा-भरा पर्यावरण, उज्ज्वल अर्थव्यवस्था, स्वच्छ ईंधनों के साथ परिवहन की तेज रफ्तार आदि ‘दिल्ली मास्टर प्लान 2041’ (एमपीडी) के मसौदे के अहम विषय हैं।

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मसौदा एमपीडी 2041 को प्राधिकरण की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है और उस पर लोगों से सुझाव एवं आपत्तियां मांगी गयी हैं।

मसौदा योजना में कहा गया है, ‘‘ दिल्ली मास्टर प्लान 2041 भारत की आजादी के 75वें साल में जारी किया गया है। भारत 2050 तक दुनिया की सबसे बड़ी तीसरी अर्थव्यवस्था बनने के लिए तैयार है और उसका विकास पथ तेजी से शहरों से परिभाषित हो रहा है जो जीडीपी में 60 फीसदी का योगदान देते हैं।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘ सरकार 2014 में नियोजित शहरी विकास के वास्ते एक समग्र कार्यक्रम की दिशा में कदम बढ़ाते हुए शहरी विकास पर अधिक ध्यान देने लगी है जिसका लक्ष्य समावेशी, सहकारी एवं सतत पहल के साथ लोगों के जीवन में परिवर्तनशील बदलाव लाना है।’’ इसमें जिन क्षेत्रों पर विशेष बल दिया गया है वे पर्यावरण, जल, महत्वपूर्ण संसाधन, गतिशीलता, आवास, पर्यावरण एवं सार्वजनिक स्थल, धरोहर संपदा, आर्थिक संभावना, निगरानी एवं मूल्यांकन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह