लाइव न्यूज़ :

पर्यावरण रक्षकों को हर रोज उस काम के लिए ठेस पहुचाई जाती हैं, जो सबकी रक्षा करेगा: दिशा रवि

By भाषा | Updated: October 9, 2021 22:32 IST

Open in App

, नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि ने शनिवार को कहा कि स्वदेशी लोगों, आदिवासियों और पर्यावरण रक्षकों को हर दिन उसी काम के लिए ठेस पहुंचाई जाती है, जो सभी की रक्षा करेगा।

दिशा रवि (22) को फरवरी में किसान विरोध पर एक 'टूलकिट' के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था, जिसे ग्रेटा थनबर्ग ने ट्विटर पर साझा किया था।

‘इंडिया टुडे कॉन्क्लेव’ में चर्चा के दौरान दिशा ने कहा, ‘‘बस तथ्य यह है कि स्वदेशी लोगों, आदिवासियों, पर्यावरण रक्षकों को उस काम को करने के लिए हर दिन ठेस पहुंचाई जाती है, जो हम सभी की रक्षा करेगा, यह मुझे चिंतित करता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एक उदाहरण हिदमे मार्कराम हैं, जो एक आदिवासी महिला हैं। उन्हें इस साल महिला दिवस पर कोयला खदानों के खिलाफ विरोध करने पर गिरफ्तार किया गया था, जिसे हम सभी जानते हैं कि जो कई कारणों से हमारे लिए बुरा है।’’

खबरों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ पुलिस ने 30 वर्षीय मार्कराम को प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवादी) का सदस्य होने के आरोप में दंतेवाड़ा जिले से गिरफ्तार किया था।

दिशा ने कहा कि वह पर्यावरण संरक्षण में शामिल हुईं क्योंकि उनके दादा-दादी, किसान थे और उन्हें पानी के संकट से जूझना पड़ा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे