लाइव न्यूज़ :

केरलः पद्मनाभस्वामी मंदिर का कराया गया शुद्धिकरण, गैर हिंदुओं के प्रवेश की थी आशंका  

By भाषा | Updated: November 12, 2018 20:32 IST

मंदिर से जुड़े एक सूत्र ने कहा, ‘‘तंत्री के निर्देश के अनुसार शुद्धिकरण कार्यक्रम किया गया। यह सच है कि कल इसके कारण सीवेली कर्मकांड में थोड़ा विलंब हुआ।’’ 

Open in App

विश्व प्रसिद्ध पद्मनाभस्वामी मंदिर में कुछ गैर हिंदुओं के प्रवेश करने की आशंका के चलते मंदिर का शुद्धिकरण किया गया है। मंदिर से जुड़े सूत्रों ने बताया कि शु्द्धिकरण कार्यक्रम मंदिर के तंत्री (प्रमुख पुजारी) के आदेश के बाद रविवार रात किया गया।

सूत्रों ने हालांकि उन रिपोर्टों को खारिज किया कि शुद्धिकरण के कारण पुजारियों ने पारंपरिक कर्मकांड ‘सिवेली’ को दो दिन के लिए रद्द कर दिया था। यह कार्यक्रम रात में गर्भगृह बंद होने से पहले किया जाता है।

मंदिर से जुड़े एक सूत्र ने कहा, ‘‘तंत्री के निर्देश के अनुसार शुद्धिकरण कार्यक्रम किया गया। यह सच है कि कल इसके कारण सीवेली कर्मकांड में थोड़ा विलंब हुआ।’’ 

सूत्रों ने बताया कि नौ नवम्बर को श्रद्धालुओं का एक दल मंदिर आया था जिनमें से कुछ महिलाओं ने अपने सिर कथित तौर पर हिजाब से ढके हुए थे। 

उन्होंने बताया कि कुछ श्रद्धालुओं ने मंदिर के बाहर हिजाब लगाए खड़ी महिलाओं के फोटो खींच कर पुजारी के पास भेजे थे और उनकी धार्मिक पृष्ठभूमि पर प्रश्न खड़े किए थे। इसके बाद मंदिर का शुद्धिकरण करने का निर्णय लिया गया। परंपरा के अनुसार केवल हिंदू धर्मावलंबी ही मंदिर में प्रवेश कर सकते हैं।

टॅग्स :केरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?