गुरु पूर्णिमा पर वृन्दावन में बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित, सोमवार से सामान्य हो सकेगा यातायात

By भाषा | Updated: July 23, 2021 23:30 IST2021-07-23T23:30:36+5:302021-07-23T23:30:36+5:30

Entry of big vehicles prohibited in Vrindavan on Guru Purnima, traffic will be normal from Monday | गुरु पूर्णिमा पर वृन्दावन में बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित, सोमवार से सामान्य हो सकेगा यातायात

गुरु पूर्णिमा पर वृन्दावन में बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित, सोमवार से सामान्य हो सकेगा यातायात

मथुरा(उप्र), 23 जुलाई उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर वृन्दावन आने वाले श्रद्धालुओं की भारी संख्या को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है, जो सोमवार सुबह तक प्रभावी रहेगा। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नगर पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भीड़ को नियंत्रित करने और कानून व्यवस्था कायम रखने तथा यातायात सुचारू रखने के लिए चार पहिया वाहनों और भारी वाहनों का नगर में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालु मंदिरों एवं आश्रमों तक जाने के लिए ऑटो रिक्शा या ई-रिक्शा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Entry of big vehicles prohibited in Vrindavan on Guru Purnima, traffic will be normal from Monday

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे