लाइव न्यूज़ :

टीकरी कलां से ब्रिगेडियर होशियार सिंह तक के मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश व निकास द्वार खुले

By भाषा | Updated: March 8, 2021 20:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ मार्च दिल्ली मेट्रो की ग्रीन लाइन पर टीकरी कलां से ब्रिगेडियर होशियार सिंह तक के मेट्रो स्टेशनों पर सोमवार को सुरक्षा कारणों से प्रवेश एवं निकास द्वार पांच घंटे तक बंद रखे गए। हालांकि, शाम को इन स्टेशनों को खोल दिया गया।

डीएमआरसी ने यह जानकारी दी।

टीकरी बॉर्डर, नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शन के मुख्य स्थलों में शामिल है।

डीएमआरसी ने ट्वीट किया, ‘‘सुरक्षा जानकारी: ग्रीन लाइन पर टीकरी कलां से ब्रिगेडियर होशियार सिंह तक स्टेशनों पर प्रवेश/निकास द्वार बंद कर दिए गए हैं।’’

इन दोनों स्टेशनों के बीच टीकरी बॉर्डर, पंडित श्री राम शर्मा और बहादुरगढ़ सिटी स्टेशन पड़ते हैं।

मेट्रो का ग्रीन गलियारा इंद्रलोक और ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेशनों को जोड़ता है।

शाम करीब चार बजे डीएमआरसी ने फिर से ट्वीट कर जानकारी दी कि इन स्टेशनों पर प्रवेश व निकास की सुविधा को बहाल कर दिया गया है।

उसने कहा, “ टीकरी कलां से लेकर ब्रिगेडियर होशियार सिंह तक के सभी स्टेशनों पर प्रवेश/निकास द्वार को खोल दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे