लाइव न्यूज़ :

गोवा की पूरी पात्र आबादी का अक्टूबर के अंत तक पूर्ण टीकाकरण हो जाएगा: सावंत

By भाषा | Updated: September 18, 2021 18:43 IST

Open in App

पणजी,18सितंबर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शनिवार को कहा कि गोवा की पूरी पात्र आबादी का कोरोना वायरस संक्रमण रोधी पूर्ण टीकाकरण अक्टूबर तक हो जाएगा।

सावंत ने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत संबोधन में यह बात कही। उन्होंने कहा,‘‘ 31अक्टूबर तक गोवा देश का ऐसा पहला राज्य बन जाएगा जहां पूरी पात्र आबादी को टीके की दूसरी खुराक दे दी गई हो। हमने सौ प्रतिशत लोगों को टीके की पहली खुराक दे दी है और अबतक 42प्रतिशत लोगों को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है।’’

उन्होंने कहा कि राज्य में केवल छह प्रतिशत टीके ही बर्बाद हुए हैं,जो अपने आप में एक उपलब्धि है।

सावंत ने कहा कि टीकाकरण अभियान को टीका उत्सव कार्यक्रम के जरिए गति प्रदान की जा रही है और इसे राज्य के विभिन्न गांवों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर राज्य में ‘रिकॉर्ड तोड़’ टीके लगाए गए।

उन्होंने कहा,‘‘ हमने धार्मिक नेता और प्रभावशाली लोगों को इसमें शामिल किया है ताकि लोगों को टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?