लाइव न्यूज़ :

असम में 15 जनवरी तक पूरी पात्र आबादी का टीकाकरण होने की उम्मीद: सरमा

By भाषा | Updated: October 29, 2021 16:59 IST

Open in App

गुवाहाटी, 29 अक्टूबर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार अगले साल 15 जनवरी तक पूरी पात्र आबादी का​​ कोविड-19 टीकाकरण करने का लक्ष्य लेकर चल रही है, जो लगभग 2.1 करोड़ है।

सरमा ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को टीकों की पहली खुराक देने का काम 20 नवंबर तक पूरा हो जाएगा।

उन्होंने कहा, ''हमने अपने 2.78 करोड़ लोगों खुराक दी हैं, जिसमें 77 लाख लोगों को दोनों खुराक दी जा चुकी हैं। हमें 2.1 करोड़ पात्र आबादी का टीकाकरण करना है। लगभग 2,00,76,000 लोगों को पहली खुराक दी जा चुकी है।''

सरमा ने कहा कि 18 साल से अधिक आयु के इच्छुक और संबंधित लगभग सभी लोग कम से कम पहली खुराक ले चुके हैं जबकि शेष 10 लाख लोगों में वे लोग शामिल हैं, जो या तो खुराक नहीं लेना चाहते या फिर बहुत उम्रदराज होने के चलते टीकाकरण केंद्रों तक नहीं जा सकते।

उन्होंने कहा, ''हम अभी इन 10 लाख लोगों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। अधिकांश आंतरिक स्थानों में सात दिनों के लिए घर-घर टीकाकरण अभियान शुरू करेंगे ताकि हम 20 नवंबर तक सभी लोगों का टीकाकरण कर सकें।''

उन्होंने कहा, '' हमने अगले साल 15 जनवरी तक अपने सभी पात्र लोगों को दोनों खुराक देकर टीकाकरण पूरा करने का लक्ष्य रखा है।''

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि राज्य में टीकाकरण पूरा होने के बाद महामारी की तीसरी लहर का लोगों पर खास प्रभाव नहीं पड़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल