लाइव न्यूज़ :

मॉब लिंचिंग को लेकर सीएम अशोक गहलोत ने जताई चिंता, कहा- इससे पूरा देश चिंतित है और ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए

By भाषा | Updated: October 28, 2019 05:50 IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आज देश में भय, हिंसा और अविश्वास का माहौल है। इस प्रकार की घटनाएं हो रही है जो रुकनी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भीड़ हिंसा की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे पूरा देश चिंतित है और ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए। गहलोत ने भाजपा नेताओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि सरकार भी रोकेगी और भाजपा के नेताओं को भी इस तरह का संदेश देना चाहिए।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भीड़ हिंसा की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे पूरा देश चिंतित है और ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए। जयपुर के हिंगोंनिया गौशाला में आयोजित समारोह में भाग लेने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में गहलोत ने कहा, ‘‘ भीड़ हिंसा की घटनाएं बढ़ी है उनसे पूरा देश चिंतित है ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए। गाय हमारी माता है, हमारी संस्कृति में संस्कार है हर हिंदू उसको माता मानता है। उसका सम्मान करना सबका धर्म है लेकिन अनावश्यक रूप से हम किसी पर शक करके, संदेह करके किसी इंसान की जान ले लें यह कोई भी धर्म स्वीकार नहीं करता और ना ही कोई धर्म यह सिखाता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज देश में भय, हिंसा और अविश्वास का माहौल है। इस प्रकार की घटनाएं हो रही है जो रुकनी चाहिए।’’ गहलोत ने भाजपा नेताओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि सरकार भी रोकेगी और भाजपा के नेताओं को भी इस तरह का संदेश देना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक संदेश दिया था, फिर वह चुप हो गए अगर भाजपा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद का संदेश स्पष्ट हो तो जो लोग सड़कों पर आकर भीड़ हिंसा करते है उन पर लगाम लग पायेगी और भीड़ हिंसा रुक जाएगी जो बहुत आवश्यक है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने उन लोगो को असामाजिक तत्व कहा था जो गाय के नाम पर किसी की जान लेते हैं। मैं चाहता हूं कि यह भावना पूरी तरह नीचे तक पहुंचे। अगर ऐसा होता है तो स्वतः ही भीड़ हिंसा रुक जाएगी जिसे रोकना बहुत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि हिंगोनिया गौशाला में गौ रक्षा और गौ संवर्धन की दिशा में ऐतिहासिक काम किया है इसे विस्तार देने का काम हाथ में लिया है, मेरा मानना है कि गौ रक्षा हो लेकिन नकली गौ भक्त बन कर कोई किसी की हत्या कर दे यह इस सरकार में किसी भी कीमत पर मंजूर नहीं होगा।

टॅग्स :मॉब लिंचिंगअशोक गहलोतराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया