लाइव न्यूज़ :

झपटमारों से खुद की जान बचाने दूसरे के घर में घुसा शख्स, बच्चा चोरी के संदेह में मारा गया

By भाषा | Updated: September 22, 2019 06:14 IST

पूर्व में पुलिस ने बताया था कि गोविंद ने जांच के दौरान उन्हें बताया था कि वह जब तीन सितंबर को रेलवे लाइन पार कर रहे थे तो दो लोगों ने कथित तौर पर उनका सामान छीनने की कोशिश की। उन्होंने बताया झपटमारों से बचने के लिए वह भागने लगे।

Open in App
ठळक मुद्देडॉक्टरों के मुताबिक, अंदरूनी चोट पहुंचने के कारण गोविंद की मौत हो गयी।पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया गया।

पीछा कर रहे झपटमारों से जान बचाने के लिए अनजान के घर में घुसने पर बच्चा चोरी के संदेह में एक व्यक्ति के साथ मारपीट की घटना के तीन सप्ताह बाद उस व्यक्ति ने शनिवार को दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि तीन सितंबर को तीन लोगों ने अशोक विहार निवासी गोविंद (27) की पिटाई कर दी थी। शनिवार को एक अस्पताल में उसकी मौत हो गयी। 

पुलिस ने पूर्व में कहा था कि घटना के संबंध में चार सितंबर को जेलरवाला बाग के निवासी यशवंत कुमार, राकेश यादव और फूलचंद को गिरफ्तार किया गया था। तीनों अभी न्यायिक हिरासत में हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 34 (समान इरादे से कई लोगों द्वारा किया गया कृत्य) के तहत एक मामला दर्ज किया गया था। 

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद गोविंद को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था ,जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गयी थी। लेकिन बैचेनी के बाद उसे हाल में सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था। शनिवार को पुलिस ने बताया कि अस्पताल ने उन्हें सूचित किया कि घायल गोविंद की मौत हो गयी। 

डॉक्टरों के मुताबिक, अंदरूनी चोट पहुंचने के कारण गोविंद की मौत हो गयी। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया गया। पूर्व में पुलिस ने बताया था कि गोविंद ने जांच के दौरान उन्हें बताया था कि वह जब तीन सितंबर को रेलवे लाइन पार कर रहे थे तो दो लोगों ने कथित तौर पर उनका सामान छीनने की कोशिश की। उन्होंने बताया झपटमारों से बचने के लिए वह भागने लगे। मदद के लिए पास के मकानों का दरवाजा खटखटाया। झपटमारों से बचने के लिए वह कुमार के घर में घुस गए। कुमार को लगा कि गोविंद बच्चा चोर है और उसने उसकी पिटाई कर दी। उसके साथ यादव और फूलचंद ने भी पिटाई की।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल