लाइव न्यूज़ :

ऑक्सीजन का बफर स्टॉक रखते हुए निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करें : राजस्थान के मुख्य सचिव

By भाषा | Updated: May 17, 2021 22:37 IST

Open in App

जयपुर, 17 मई राजस्थान के मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने राज्य में चक्रवाती तूफान से विशेष परिस्थितियां उत्पन्न होने की आशंका के मद्देनजर ऑक्सीजन का बफर स्टॉक रखने और ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

आर्य सोमवार को शासन सचिवालय में प्रभारी अधिकारियों के साथ ऑक्सीजन की आपूर्ति एवं अन्य कोविड प्रबंधन की समीक्षा कर रहे थे।

आर्य ने जिलावार समीक्षा करते हुए कहा कि अधिकतर जिलों में ऑक्सीजन के बफर स्टॉक की व्यवस्था है, लेकिन राज्य स्तरीय अधिकारियों की टीम हर समय सतर्क रहे और जिला कलक्टरों के निरंतर सम्पर्क में रहते हुए जरूरत के अनुसार ऑक्सीजन की व्यवस्था करें।

उन्होंने तेज हवा एवं बरसात से बिजली व्यवधान की आशंका को देखते हुए अस्पतालों, ऑक्सीजन प्लांट्स एवं अन्य आपातकालीन स्थानों पर जनरेटर के माध्यम से बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि जिला कलक्टरों के अनुसार सभी जिलों में जरूरी डीजी सेट्स की व्यवस्था कर ली गई है।

उन्होंने ब्लैक फंगस के उपचार में काम आने वाली दवा की व्यवस्था करने के लिए केन्द्र सरकार के अधिकारियों से निरन्तर सम्पर्क में रहने और फार्मा कम्पनियों से चर्चा कर विदेश से सीधे दवा मंगाने की संभावना तलाशने के निर्देश दिए।

खान एवं पेट्रोलियम विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुबोध अग्रवाल ने विदेशों से खरीदे गए ऑक्सीजन सांद्रक की हो रही आपूर्ति से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव कुलदीप रांका ने निजी अस्पतालों में रोगियों को चिरंजीवी बीमा योजना के तहत आसानी से इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा