लाइव न्यूज़ :

ईद-उल-अजहा के मौके पर बिजली और पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए: हुसैन

By भाषा | Updated: July 20, 2021 20:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जुलाई खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने मंगलवार को ईद-उल-अजहा त्योहार की तैयारियों के संबंध में एक बैठक की अध्यक्षता की और दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के अधिकारियों को इस अवसर पर पानी की निर्बाध आपूर्ति करने का निर्देश दिया।

बैठक में दिल्ली जल बोर्ड, दिल्ली नगर निगम, दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डीयूएसआईबी) और बीएसईएस के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

एक बयान में कहा गया है, “हुसैन ने लोगों से त्योहार के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने, मास्क पहनने, स्वच्छता बनाए रखने, सामाजिक समारोहों में जाने से बचने और भौतिक दूरी बनाए रखने सहित कोविड-उपयुक्त व्यवहार पर अमल की अपील की।”

बयान में कहा गया है, ''इस समय, कोरोना वायरस के मामलों की संख्या कम हो रही है, लेकिन महामारी पूरी तरह गई नहीं है। हमें इस दौरान और अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है।''

बैठक के दौरान बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं की भी समीक्षा की गयी।

हुसैन ने इस मौके पर बीएसईएस से बिजली की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा।

बयान में कहा गया है कि उन्होंने यह भी कहा कि घनी आबादी वाले पुराने शहर के इलाके में लटकते बिजली के तारों को बदला जाना चाहिए या उनकी मरम्मत की जानी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह