लाइव न्यूज़ :

सबरीमला में ‘मंडल-मकरविलाक्कू’ उत्सव के दौरान जरूरी चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करें : उच्च न्यायालय

By भाषा | Updated: December 27, 2021 15:54 IST

Open in App

कोच्च, 27 दिसंबर केरल उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि सबरीमला स्थित भगवान अयप्पा के दर्शन के सत्र ‘मंडल-मकरविलाक्कू’ के दौरान तीर्थयात्रियों को सभी जरूरी चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए कदम उठाए।

न्यायमूर्ति अनिल के नरेंद्रन और न्यायमूर्ति पीजी अजितकुमार की पीठ ने कहा कि अगर आपात चिकित्सा सेवा और हृदय रोग आदि की सुविधा में कोई कमी पाई जाती है तो सबरीमाला के विशेष अयुक्त इसे अदालत के संज्ञान में रिपोर्ट के तौर पर उचित आदेश के लिए लाएं।’’

अदालत ने सबरीमला के विशेष आयुक्त की रिर्पोट पर स्वत: संज्ञान याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया विशेष आयुक्त ने रेखांकित किया था कि भगवान अयप्पा के मंदिर तक जाने वाले रास्ते नीलीमाला-अप्पाचिमेडु मार्ग में चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने की जरूरत हैं।

अदालत ने जिला चिकित्सा अधिकारी (स्वास्थ्य) और सबरीमला के विशेष आयुक्त की रिर्पोट का अवलोकर करने के बाद याचिका का निस्तारण कर दिया। दोनों अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि मंदिर जाने के लिए नीलीमला- अप्पाचिमेडु पैदल रास्ते पर आपात चिकित्सा और हृदय रोग केंद्र में पर्याप्त संख्या में चिकित्सों की तैनाती के लिए पहले कदम उठाए जा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो