लाइव न्यूज़ :

तय समय और पारदर्शी तरीके से सभी के लिए नि:शुल्क वैक्सीन सुनिश्चित करें प्रधानमंत्री : ममता

By भाषा | Updated: May 5, 2021 15:53 IST

Open in App

कोलकाता पांच मई विधानसभा चुनाव में मिली शानदार जीत के बूते लगातार तीसरी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद ममता बनर्जी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर तय समय के भीतर सभी लोगों के लिए नि:शुल्क कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।

बनर्जी ने पत्र में पश्चिम बंगाल में ऑक्सीजन सिलिंडर की कमी की ओर प्रधानमंत्री का ध्यान आकर्षित करते हुए इसे लेकर चिंता व्यक्त की और मौजूदा स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने की जरुरत पर बल दिया है।

तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ने पत्र में कहा, ‘‘ कोरोना महामारी के मौजूदा संकट की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए, मैं आपसे अनुरोध करना चाहती हूं कि तय समय के भीतर पारदर्शी तरीके से सभी लोगों को नि:शुल्क कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराई जाए। ’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ मौजूदा समय में मांग के अनुरूप वैक्सीन की उपलब्धता काफी कम है इसलिए केन्द्र सरकार के 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी लोगों के लिए कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराने के फैसले को लागू करना असंभव प्रतीत होता दिखाई दे रहा है। वैक्सीन की पर्याप्त आपूर्ति को सुनिश्चित करना सबसे प्रमुख मुद्दा है जिसका समाधान किया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया