लाइव न्यूज़ :

सभी के लिए भोजन, पोषण सुनिश्चित किया जाए: राज्यसभा के उपसभापति

By भाषा | Updated: October 9, 2021 01:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 महामारी ने इस चुनौतीपूर्ण समय में सभी के लिए भोजन और पोषण सुनिश्चित करने की दिशा में आत्मविश्लेषण करने का सभी को मौका दिया है।

हरिवंश ने 'महामारी के बाद स्थिरता और खाद्य सुरक्षा' विषय पर रोम में आयोजित सातवें जी20 अध्यक्ष शिखर सम्मेलन (पी-20) को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में कृषि क्षेत्र ने कोविड-19 के सबसे बुरे दौर में स्वयं को स्थिति के अनुरूप ढाल लिया। उन्होंने लाखों किसानों के अथक प्रयासों और सरकार की किसान हितैषी नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि इसके कारण भारत में अब तक का सबसे अधिक 30 करोड़ 80 लाख टन खाद्यान्न पैदा हुआ।

हरिवंश ने कहा कि कोविड-19 के समय में भी भारत ने न केवल अपने राष्ट्रीय खाद्य एवं पोषण कार्यक्रमों को जारी रखा, बल्कि सभी के लिए किफायती भोजन सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त उपायों के साथ उन्हें आगे बढ़ाया।

उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान कृषि क्षेत्र की मदद करने के लिए भारत ने 11 करोड़ 37 लाख से अधिक किसानों को नकद सहायता प्रदान करने के लिए दुनिया का सबसे बड़ा प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण तंत्र शुरू किया।

हरिवंश ने इस बात को भी रेखांकित किया कि जलवायु परिवर्तन और कुपोषण की दोहरी चुनौतियों से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फसल की 35 नई किस्में राष्ट्र को समर्पित कीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन