लाइव न्यूज़ :

ब्लैक फंगस का संक्रमण रोकने के लिए ठोस तरीके सुनिश्चित करें : केंद्र ने राज्यों से कहा

By भाषा | Updated: May 21, 2021 20:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 मई केंद्र ने म्यूकरमाइकोसिस के प्रसार को चिंता का कारण बताते हुए सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सलाह दी है कि वे फंगस संक्रमण को रोकने की अपनी तैयारियों तथा अस्पतालों में उपचार और स्वच्छता की समीक्षा करें।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रशासकों को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि वे कोविड-19 अस्पतालों तथा अन्य स्वास्थ्य प्रतिष्ठानों में संक्रमण नियंत्रण और रोकथाम के ठोस तरीके सुनिश्चित करें।

भूषण ने अस्पताल संक्रमण नियंत्रण समिति स्थापित करने की भी सलाह दी है और कहा है कि इन समितियों का अध्यक्ष संस्थान प्रमुख या प्रशासक हो। समितियों में संक्रमण रोकथाम एवं नोडल अधिकारी भी हों और इसके लिए किसी सूक्ष्म जीवविज्ञानी तथा वरिष्ठ संक्रमण नियंत्रण नर्स को प्राथमिकता दी जाए।

उन्होंने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को अस्पताल/स्वास्थ्य प्रतिष्ठानों में संक्रमण नियंत्रण संबंधी राष्ट्रीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप संक्रमण रोकथाम नियंत्रण कार्यक्रम तैयार करने एवं क्रियान्वित करने को भी कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे