लाइव न्यूज़ :

केएमसी चुनाव के दौरान हर बूथ पर सीसीटीवी निगरानी सुनिश्चित करें : कलकत्ता उच्च न्यायालय

By भाषा | Updated: December 14, 2021 16:39 IST

Open in App

कोलकाता, 14 दिसंबर कलकत्ता उच्च न्यायालय ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल निर्वाचन आयोग को निर्देश दिया कि 19 दिसंबर को कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के लिए होने वाले मतदान के दौरान प्रत्येक मंतदान केंद्र पर सीसीटीवी की निगरानी सुनिश्चित की जाए।

अदालत ने कहा कि मतदान के बाद ईवीएम को जिन स्ट्रॉन्ग रूम में रखा जाएगा, वहां भी इलेक्ट्रॉनिक निगरानी सुनिश्चित की जानी चाहिए।

मुख्य न्यायााधीश प्रकाश श्रीवास्तव और न्यायमूर्ति आर भारद्वाज की पीठ ने 144 वार्ड वाले केएमसी चुनाव में प्रत्येक मतदान केंद्र पर सीसीटीवी लगाने और उनकी निगरानी करने का निर्देश दिया।

राज्य निर्वाचन आयोग ने कहा कि ऐसी निगरानी सभी मतदान केंद्रों पर सुनिश्चित की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि भाजपा कार्यकर्ता की ओर से दायर याचिका पर मंगलवार को उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई। इसमें 19 दिसंबर को होने वाले मतदान के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos