लाइव न्यूज़ :

कांवड़ यात्रा में सुरक्षा के साथ कोविड प्रोटोकॉल के सभी उपाय सुनिश्चित करें : योगी

By भाषा | Updated: July 9, 2021 23:45 IST

Open in App

लखनऊ, नौ जुलाई उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को श्रावण मास में 25 जुलाई से निकलने वाली भगवान शिव के भक्तों की कावड़ यात्रा की सुरक्षा तथा कोविड प्रोटोकाल के पालन के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को हिदायत दी। उन्होंने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल के दृष्टिगत प्रत्येक स्तर पर कांवड़ संघों से संवाद स्थापित किया जाए, अनावश्यक भीड़ एकत्र ना हो और महामारी के सम्बन्ध में सतर्कता व सावधानी के सभी उपाय सुनिश्चित किए जाएं।

सरकार द्वारा शुक्रवार को जारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास में भगवान शिव के भक्तों की पवित्र कांवड़ यात्रा-2021 की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी मण्डलायुक्तों और पुलिस जोन के वरिष्ठ अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संवाद किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

योगी ने कहा कि श्रावण मास 25 जुलाई, 2021 से प्रारम्भ हो रहा है और इसके दृष्टिगत प्रदेश के विभिन्न जिलों व मार्गों पर श्रद्धालुगण द्वारा निकाली जाने वाली कांवड़ यात्राओं के सम्बन्ध में सभी तैयारियां समय से सुनिश्चित कर ली जाएं। इनमें कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन सुनिश्चित हो और इनके सुरक्षित, सकुशल एवं सफल संचालन में कोई कोताही ना हो।

उन्होंने कहा कि श्रावण मास के प्रारम्भ होने के पहले बकरीद का भी त्यौहार पड़ रहा है, इसके दृष्टिगत सतर्कता और सावधानी आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी शिव मंदिरों, शिवालयों, देव मंदिरों, यात्रा मार्गों सहित ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए और यात्रा मार्गों पर पथ प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्‍होंने कहा कि इन मार्गों पर बिजली के तार झूलते हुए ना मिलें और यातायात व्यवस्था का बेहतर तरीके से प्रबंध किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल