लाइव न्यूज़ :

लक्षित वर्ग का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करें : गहलोत

By भाषा | Updated: December 8, 2021 23:46 IST

Open in App

जयपुर, आठ दिसंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग प्रदेश में 18 वर्ष एवं इससे अधिक आयु के शत-प्रतिशत लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि इस आयु वर्ग का कोई भी व्यक्ति टीकाकरण से वंचित ना रहे। गहलोत ने कहा कि टीका ही कोरोना से बचाव का मूलमंत्र है, ऐसे में टीकाकरण अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और लक्षित वर्ग के शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए जमीनी स्तर पर कार्ययोजना बनाकर काम किया जाए।

गहलोत बुधवार शाम को कोविड-19 संक्रमण की स्थिति पर उच्च स्तरीय समीक्षा कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि जिन जिलों में टीकाकरण में तेजी लाने की आवश्यकता है, वहां जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा स्वयंसेवी संगठनों आदि के सहयोग से लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग टीका नहीं लगवा रहे हैं, उन्हें यह समझना चाहिए कि उनकी लापरवाही से दूसरों के लिए संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इस खतरे को कम करने के लिए जरूरी है कि जिन लोगों ने अब तक टीका नहीं लगवाया है, तुरंत लगवाएं।

गहलोत ने इस दौरान प्रदेश में कोविड वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रॉन’ की स्थिति की भी समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में यह स्वरूप ना फैले इसके लिए पूरी सतर्कता एवं चौकसी बरती जाए। हवाई अड्डे पर अन्य देशों से आने वाले यात्रियों का अधिक से अधिक आरटीपीसीआर टेस्ट किया जाए।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सचिव वैभव गालरिया ने बताया कि सभी संक्रमित रोगियों की जीनोम सीक्वेन्सिंग कराई जा रही है। जांच की संख्या बढ़ाकर 30 हजार प्रतिदिन किया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में टीके की अब तक 7 करोड़ 19 लाख खुराक लगाई जा चुकी है। इनमें से 4 करोड़ 42 लाख पहली खुराक तथा 2 करोड़ 77 लाख दूसरी खुराक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर