लाइव न्यूज़ :

इंजीनियरिंग के छात्रों ने टीके के लिए उपलब्ध समय की जानकारी देने वाली ऐप विकसित की

By भाषा | Updated: May 21, 2021 21:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 मई दिल्ली में इंजीनियरिंग के दो छात्रों ने एक ऐसी ऐप्लीकेशन विकसित की है, जो कोरोना वायरस टीकाकरण के लिए कोविन पोर्टल पर उपलब्ध समय के बारे में उपयोगकर्ताओं को अधिसूचना भेजती है।

दिल्ली स्थित इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) के कम्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (सीएसई) के तीसरे वर्ष के छात्र पारस मेहन और सीएसई के चौथे साल के छात्र रोहन राजपाल ने ‘कोविन अलर्ट’ नाम से टेलीग्राम बॉट को मई में उपलब्ध कराया था और तब से इसे उपयोग करने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 40,000 हो गई है।

मेहन ने दावा किया कि इस ऐप को इस्तेमाल करना बहुत आसान है।

उन्होंने कहा, ‘‘जो व्यक्ति किसी विशेष स्लॉट (निर्धारित समय) बुक करना चाहता है, उसे अपने जिले का नाम या पिनकोड और अपना आयुवर्ग बताना होगा। यह बॉट इस समय 5,002 पिनकोड और 564 जिलों संबंधी जानकारी मुहैया करा रहा है।’’

मेहन ने कहा, ‘‘इसके बाद बॉट कोविन पोर्टल पर स्लॉट उपलब्ध होने पर अधिसूचना के जरिए व्यक्ति को इसकी जानकारी देता है। इस संदेश में जानकारी होती है कि किस केंद्र में स्लॉट उपलब्ध है, कितने स्लॉट उपलब्ध हैं और किस तिथि पर उपलब्ध हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘टीकाकरण कराने के इच्छुक लोगों को कोविन पोर्टल पर स्लॉट बुक करना होता है, लेकिन पोर्टल में कई तकनीकी दिक्कतें हैं। अकसर बिना कोई जानकारी दिए स्लॉट पर बुकिंग शुरू हो जाती है और लोगों को ताजा जानकारी के लिए वेबसाइट को बार-बार रिफ्रेश करना पड़ता है, जो बहुत उबाऊ होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू