लाइव न्यूज़ :

इंजीनियरिंग ऑनलाइन परीक्षा मुद्दा: जूटा ने वीसी से सभी संकायों के लिए समान नियम का पालन करने को कहा

By भाषा | Updated: May 24, 2021 20:55 IST

Open in App

कोलकाता, 24 मई यादवपुर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने कुलपति प्रोफेसर सुरंजन दास से यूजीसी के दिशा-निर्देशों का पालन करने और परीक्षा आयोजित करते समय सभी संकायों के लिए समान नियम का पालन करने का आग्रह किया है।

संघ फैकल्टी काउंसिल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एफईटी) के फैसले का जिक्र कर रहा था, जो इस सप्ताह ऑनलाइन मोड पर शुरू होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए उत्तर पुस्तिकाएं जमा करने के लिए इंजीनियरिंग छात्रों को आवंटित समय के संबंध में है। इस फैसले को रविवार को मेल किया गया।

वीसी को लिखे एक पत्र में जूटा ने कहा कि एफईटी ने उत्तर पुस्तिका जमा करने के समय के संबंध में असमान और स्पष्ट रूप से विरोधाभासी निर्णय लिए हैं।

इंजीनियरिंग संकाय में आगामी परीक्षाओं के लिए, हाल ही में संकाय परिषद की बैठक में पारित एक प्रस्ताव में कहा गया है कि परीक्षार्थियों को उत्तर पुस्तिकाओं को अपलोड करने सहित परीक्षा प्रक्रिया को पूरा करने के लिए न्यूनतम 12 घंटे का समय दिया जाएगा।

जूटा ने कहा कि छात्रों को तीन घंटे का समय देने के लिए 13 मई को संकाय परिषद की बैठक में लिया गया निर्णय विश्वविद्यालय के अधिनियमों और कानूनों के प्रावधानों के अनुसार मान्य है।

शिक्षक संघ ने कहा कि 18 मई को हुई बैठक में अपलोड करने के लिए 12 घंटे निर्धारित करने का प्रस्ताव स्पष्ट रूप से अधिनियम का उल्लंघन करता है।

विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने सोमवार को कहा, "70 अंकों की सेमेस्टर परीक्षा की कुल अवधि तीन घंटे की होगी, जैसा कि प्रवेश पत्र और प्रश्न पत्र में निर्दिष्ट है, पूरी प्रक्रिया का वास्तविक समय 12 घंटे का होगा, जैसा कि प्रस्ताव में बताया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो