लाइव न्यूज़ :

करीब 50 बच्चों का कथित उत्पीड़न करने वाले इंजीनियर को सीबीआई जांच के सिलसिले में दिल्ली लेकर आयी

By भाषा | Updated: January 11, 2021 19:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जनवरी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई)50 बच्चों का कथित रूप से उत्पीड़न करने के आरोप में पिछले साल गिरफ्तार किये गये उत्तर प्रदेश सरकार के एक कनिष्ठ अभियंता का एम्स के चिकित्सकों की एक टीम द्वारा विस्तृत फोरेंसिक, मेडिकल और मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन करने के लिए लेकर आया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

इस कथित बाल यौनाचारी रामभुवन को सीबीआई की विशेष इकाई ने पिछले साल नवंबर में गिरफ्तार किया था। यह इकाई ऑनलाइन बाल यौन अपराध एवं शोषण रोकथाम/जांच में निपुण है।

आरोपी ने एक पिछले एक दशक में उत्तर प्रदेश के चार जिलों में 5-16 साल के उम्र के करीब 50 बच्चों का कथित रूप से उत्पीड़न किया और यौन हरकत सामग्री अश्लील वेबसाइटों पर बेची।

अधिकारियों ने बताया कि विशेषज्ञों द्वारा उसकी मनोवैज्ञानिक दशा का आकलन एवं स्वर विश्लेषण एवं पुसंत्व का परीक्षण किया जाएगा। एम्स के विशेषज्ञ उसकी मनोवैज्ञानिक दशा का विस्तृत मूल्यांकन करेंगे । यह पता लगाने के लिए केंद्रीय अपराध विज्ञान प्रयोगशाला में उसका स्वर विश्लेषण किया जाएगा कि उसके निवास पर तलाशी के दौरान मिले वीडियो में आवाज उसी की है।

अधिकारियों ने बताया कि उसकी मर्दानगी जांच भी करायी जाएगी ताकि वह भविष्य में यह दावा न कर दे कि वह यौन हरकतें करने में असमर्थ है।

अधिकारियों ने कहा कि समझा जाता है कि आरोपी ने जांचकर्ताओं से कहा कि वह हमीरपुर, बांदा और चित्रकूट जिलों में चुपचाप अपनी ये सारी चीजें कर रहा था और पांच से 16 साल के बच्चों को अपना शिकार बना रहा था।

अधिकारियों ने बताया कि वह नकद और मोबाइल फोन जैसे इलेक्ट्रोनिक उपकरण देकर अपने शिकार को चुप करा लेता था। उसका तौर तरीका ऐसा था कि वह जांच एजेंसियों की नजर से दूर था।

गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने कहा था, ‘‘बच्चों के शारीरिक शोषण के अलावा आरोपी अपनी हरकतें अपने मोबाइल फोन, लैपटोप और अन्य इलेक्ट्रोनिक उपकरणों से कथित रूप से रिकार्ड कर लेता था। वह यौन सामग्री वाली इन तस्वीरों एवं वीडियो फिल्मों को इंटरनेट के माध्यम से प्रसारित करता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया