लाइव न्यूज़ :

करीब 50 बच्चों का कथित उत्पीड़न करने वाले इंजीनियर को सीबीआई जांच के सिलसिले में दिल्ली लेकर आयी

By भाषा | Updated: January 11, 2021 20:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जनवरी सीबीआई 50 बच्चों का कथित रूप से उत्पीड़न करने के आरोप में पिछले साल गिरफ्तार किये गये उत्तर प्रदेश सरकार के एक कनिष्ठ अभियंता को एम्स के चिकित्सकों की एक टीम द्वारा विस्तृत फोरेंसिक, मेडिकल और मनोवैज्ञानिक जांच के लिए लेकर राजधानी लेकर आयी है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

इस कथित बाल यौनाचारी रामभुवन को सीबीआई की विशेष इकाई ने पिछले साल नवंबर में गिरफ्तार किया था। यह इकाई ऑनलाइन बाल यौन अपराध एवं शोषण रोकथाम/जांच में निपुण है।

आरोपी ने एक पिछले एक दशक में उत्तर प्रदेश के चार जिलों में 5-16 साल के उम्र के करीब 50 बच्चों का कथित रूप से उत्पीड़न किया और यौन हरकत सामग्री अश्लील वेबसाइटों पर बेची।

अधिकारियों ने बताया कि विशेषज्ञों द्वारा उसकी मनोवैज्ञानिक दशा का आकलन एवं स्वर विश्लेषण एवं पुसंत्व का परीक्षण किया जाएगा। एम्स के विशेषज्ञ उसकी मनोवैज्ञानिक दशा का विस्तृत मूल्यांकन करेंगे । यह पता लगाने के लिए केंद्रीय अपराध विज्ञान प्रयोगशाला में उसका स्वर विश्लेषण किया जाएगा कि उसके निवास पर तलाशी के दौरान मिले वीडियो में आवाज उसी की है।

अधिकारियों ने बताया कि उसकी मर्दानगी जांच भी करायी जाएगी ताकि वह भविष्य में यह दावा न कर दे कि वह यौन हरकतें करने में असमर्थ है।

अधिकारियों ने कहा कि समझा जाता है कि आरोपी ने जांचकर्ताओं से कहा कि वह हमीरपुर, बांदा और चित्रकूट जिलों में चुपचाप अपनी ये सारी चीजें कर रहा था और पांच से 16 साल के बच्चों को अपना शिकार बना रहा था।

अधिकारियों ने बताया कि वह नकद और मोबाइल फोन जैसे इलेक्ट्रोनिक उपकरण देकर अपने शिकार को चुप करा लेता था। उसका तौर तरीका ऐसा था कि वह जांच एजेंसियों की नजर से दूर था।

गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने कहा था, ‘‘बच्चों के शारीरिक शोषण के अलावा आरोपी अपनी हरकतें अपने मोबाइल फोन, लैपटोप और अन्य इलेक्ट्रोनिक उपकरणों से कथित रूप से रिकार्ड कर लेता था। वह यौन सामग्री वाली इन तस्वीरों एवं वीडियो फिल्मों को इंटरनेट के माध्यम से प्रसारित करता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान