लाइव न्यूज़ :

भारतीय प्रशासनिक सेवा की परीक्षा में विफल रहने पर इंजीनियर ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: July 16, 2021 16:41 IST

Open in App

नोएडा , 16 जुलाई जनपद गौतम बुद्ध नगर के थाना बिसरख क्षेत्र के गौर सिटी- 2 में रहने वाले एक इंजीनियर ने भारतीय प्रशासनिक सेवा की परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं होने के कारण पंखे से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

थाना बिसरख की प्रभारी निरीक्षक अनीता चौहान ने बताया कि मूल रूप से रायबरेली जनपद के रहने वाले अनूप सिंह थाना बिसरख क्षेत्र के गौर सिटी- 2 में रहते थे और एक आईटी कंपनी में इंजीनियर होने के साथ ही वह भारतीय प्रशासनिक सेवा की तैयार कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि बीती रात अनूप सिंह ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा की परीक्षा में पास ना होने की वजह से परेशान रहने और यह कदम उठा लेने का जिक्र है।

वहीं, थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के सेक्टर 56 में रहने वाली एक नवविवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि उसने पंखे से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली, जबकि मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना सेक्टर 58 के थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 56 के सी- ब्लॉक में रहने वाले कुणाल कुमार की 2021 के अप्रैल माह में ज्योति से शादी हुई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos