लाइव न्यूज़ :

प्रवर्तन निदेशालय ने गणेश चतुर्थी के दिन किया कांग्रेस नेता शिवकुमार को तलब, कुमारस्वामी ने की निंदा

By भाषा | Updated: September 1, 2019 16:11 IST

कुमारस्वामी ने गणेश चतुर्थी के दिन सोमवार को पेश होने की छूट देने संबंधी शिवकुमार के एक आवेदन को स्वीकार करने से ‘इनकार’ किये जाने पर ईडी की निंदा की।

Open in App

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने गणेश चतुर्थी के दिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डी के शिवकुमार को तलब करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रविवार को निंदा की। कुमारस्वामी ने गणेश चतुर्थी के दिन सोमवार को पेश होने की छूट देने संबंधी शिवकुमार के एक आवेदन को स्वीकार करने से ‘इनकार’ किये जाने पर ईडी की निंदा की। उन्होंने इसे बदले की भावना से की गयी कार्रवाई बताया।

कर्नाटक के पूर्व मंत्री शिवकुमार उनके और अन्य के खिलाफ दायर धनशोधन के मामले में शनिवार को दूसरे दिन नई दिल्ली में ईडी के समक्ष पेश हुए थे। शिवकुमार के अनुसार ईडी ने उनसे सोमवार को फिर पेश होने के लिए कहा है।

कुमारस्वामी ने ट्वीट किया, ‘‘गौरी गणेश हिंदुओं का महत्वपूर्ण उत्सव है। डीके शिवकुमार ने त्योहार मनाने के लिए एक दिन का समय मांगा था। हालांकि ईडी के अधिकारियों ने उन्हें यह अनुमति नहीं दी। ऐसे में ये बदले की भावना की कार्रवाई नहीं है तो फिर क्या है।’’ शिवकुमार राज्य की पिछली कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन सरकार में मंत्री थे।

शनिवार को शिवकुमार से पूछताछ किये जाने के बाद ईडी ने उन्हें सोमवार को फिर से पेश होने के लिए कहा था और त्योहार के दिन उन्हें छूट देने से मना कर दिया था।

टॅग्स :एचडी कुमारस्वामीप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारतकांग्रेस के साथ मेरा 'जबरन विवाह' हुआ था, मुझे 'तलाक' लेना पड़ा?, खरगे के बयान पर पूर्व पीएम देवगौड़ा बोले?, वीडियो

भारतसंसद में हंसी मजाक?, खरगे के भाषण पर पीएम मोदी की हंसी, देवेगौड़ा जी ने कांग्रेस से किया प्यार और मोदी जी से कर ली शादी?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया