लाइव न्यूज़ :

भाजपा विरोधियों को परेशान करना ही प्रवर्तन निदेशालय का ‘राष्ट्रीय दायित्व’ जान पड़ता है: संजय राउत

By भाषा | Updated: December 29, 2020 21:35 IST

Open in App

मुम्बई, 29 दिसंबर शिवसेना के सांसद संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि ऐसा लगता है कि भाजपा का विरोध करने वालों को परेशान करना ही प्रवर्तन निदेशालय का ‘राष्ट्रीय दायित्व’ है।

कथित धनशोधन के मामले में उनकी पत्नी वर्षा राउत को भेजे गये समन का हवाला देते हुए उन्होंने इस बात पर आश्चर्य प्रकट किया कि क्यों ईडी छोटी रकम वाले मामलों की जांच कर रही है।

राज्यसभा सदस्य ने यहां कहा, ‘‘भाजपा विरोधी लोगों को परेशान करना ही ईडी का राष्ट्रीय दायित्व जान पड़ता है । मुझे ईडी पर दया आती है, पहले उसकी कुछ प्रतिष्ठा होती थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘(अब) कोई भी इन संगठनों का सम्मान नहीं करता। यह देखना त्रासदपूर्ण है कि इन संगठनों को अंगुलिया पर नचाया जा रहा है।’’

ईडी संजय राउत की पत्नी से 55 लाख रूपये के ऋण के बारे में पूछताछ करना चाहती है जो उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति की पत्नी से लिया था जो पीएमसी बैंक धोखाधड़ी मामले में आरोपी है।

शिवसेना सांसद ने कहा कि ईडी सामान्यत: कम से कम 100 करोड़ रूपय के मामलों को हाथ में लेती है, लेकिन ‘‘ऐसा लगता है कि देश के सामने कोई मुद्दा नहीं रह गया है इसलिए पुराने मामले को हाथ में लिया गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ ऋण और उसे लेने के कारण का मेरे राज्यसभा हलफनामों में उल्लेख है । (मीडिया के सामने) जो सूचना दी जा रही है, उसका पहले ही मेरे हलफनामों में जिक्र है। ’’

वैसे वर्षा राउत सोमवार को ईडी के सामने पेश नहीं हुईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब