लाइव न्यूज़ :

प्रवर्तन निदेशालय ने टीआरएस सांसद नागेश्वर राव के कार्यालयों पर छापे मारे

By भाषा | Updated: June 11, 2021 16:01 IST

Open in App

हैदराबाद, 11 जून प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) सासंद एन नागेश्वर राव से जुड़े मधुकोन ग्रुप के कुछ कार्यालयों पर शुक्रवार को छापे मारे।

सूत्रों ने बताया कि ये छापेमारी मधुकोन ग्रुप की कंपनी रांची एक्सप्रेस वे लिमिटेड की निधि को कथित तौर पर दूसरे कार्यों में इस्तेमाल करने से संबंधित है।

सूत्रों ने बताया कि ये छापे जुबिली हिल्स में मधुकोन के कार्यालयों और कुछ निदेशकों के घरों पर मारे गए।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मार्च 2020 में रांची एक्सप्रेस वे लिमिटेड के सीएमडी के श्रीनिवास राव समेत इसके प्रवर्तकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इन पर कैनरा बैंक नीत कई बैंकों के संघ को करीब 1,000 करोड़ रुपये का कथित तौर पर नुकसान पहुंचाने का आरोप है।

रांची एक्सप्रेसवे लिमिटेड को 2011 में मधुकोन इंफ्रा लिमिटेड और मधुकोन प्रोजेक्ट्स लिमिटेड द्वारा प्रवर्तित विशेष प्रयोजन वाहन के तौर पर शामिल किया गया था। सीबीआई ने कहा कि निदेशकों ने बैंकों के संघ द्वारा जारी 1,029.39 करोड़ रुपये की ऋण राशि को प्राप्त करने के लिए फर्जी काम किए लेकिन परियोजना पर कोई प्रगति नहीं हुई तथा ऋण 2018 में गैर निष्पादित आस्ति (एनपीए) घोषित कर दिया गया।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने 31 जनवरी, 2019 को कंपनी के साथ अपना करार समाप्त कर दिया और कैनरा बैंक के साथ परफॉर्मेंस बैंक गारंटी के नकदीकरण के माध्यम से 73.95 करोड़ रुपये जब्त कर लिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह