लाइव न्यूज़ :

प्रवर्तन निदेशालय ने बिहार में जहरीली शराब मामले में दोषी पाए गए व्यक्ति की संपत्तियां जब्त की

By भाषा | Updated: October 2, 2021 18:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अक्टूबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को कहा कि बिहार में जहरीली शराब मामले में दोषी पाये गये एक व्यक्ति की 12 से अधिक अचल संपत्तियों को जब्त कर लिया गया है।

बिहार में 2012 में जहरीली शराब पीने से 21 लोगों की मौत हो गई थी। संजय प्रताप सिंह, उसकी पत्नी किरण देवी और साथी श्रीकुमार सिंह के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत यह कार्रवाई की गई।

ईडी के अनुसार एक निर्माणाधीन इमारत, ईंट का एक भट्ठा और 1.13 करोड़ रुपये के 13 भूखंडों समेत कुल 15 अचल सम्पत्तियां इस मामले से जुड़ी हैं। एजेंसी ने इन सम्पत्तियों को आरोपियों के खिलाफ धन शोधन के एक मामले के संबंध में जब्त किया था।

बिहार में भोजपुर जिले के नवादा और आरा में 2012 में जहरीली शराब पीने से 21 लोगों की मौत होने के बाद इस संबंध में बिहार पुलिस ने संजय प्रताप सिंह और अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज किया था।

ईडी ने एक बयान में कहा कि पुलिस की जांच में सामने आया कि पीड़ितों ने वह जहरीली शराब पी थी जो संजय प्रताप सिंह और उसके साथियों द्वारा अवैध रूप से बनाई गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे