लाइव न्यूज़ :

प्रवर्तन निदेशालय ने चेन्नई पोर्ट ट्रस्ट से जुड़े धन शोधन मामले में संपत्ति कुर्क की

By भाषा | Updated: December 27, 2021 19:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को कहा कि उसने चेन्नई पोर्ट ट्रस्ट में कथित धोखाधड़ी से जुड़ी धन शोधन की जांच के सिलसिले में 5.74 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति कुर्क की है।

यह मामला पोर्ट ट्रस्ट में कुछ संदिग्धों के फर्जी सावधि जमा (एफडी) रसीद जमा करने से संबंधित है।

ईडी ने एक बयान में कहा, ‘‘मूल एफडी रसीद अपने पास रख कर, वे लोग (आरोपी) एफडी करवाने के कुछ दिनों के अंदर ही अक्सर एफडी भुना लेते थे।’’

बयान के मुताबिक, ‘‘यह पाया गया कि चेन्नई पोर्ट ट्रस्ट के नाम से एक फर्जी चालू खाते में 45.40 करोड़ रुपये की राशि फर्जी तरीके से हस्तांतरित कर दी गई।’’

बयान में कहा गया है, ‘‘करीब 15.25 करोड़ रुपये उक्त चालू खाते से पोर्ट ट्रस्ट के उप निदेशक, वित्त के नाम से निकाल लिये गये। शेष 31.65 करोड़ रुपये 49 बार में कई बैंक खातों में भेजे गये तथा बाद में खाताधारकों को छोटी सी रकम कमीशन के तौर पर देकर नकद निकाल लिये गये। ’’

एजेंसी ने 47 संपत्ति कुर्क की है, जिनमें 230 एकड़ जमीन, 20 भूखंड, सोना, वाहन और बैंक में जमा राशि शामिल हैं। इन संपत्तियों का कुल मूल्य 5.74 करोड़ रुपये है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह